Deepak Chahar के जीवन में लौटी खुशियां, पिता के लिए इंस्टा पर लिखा खास संदेश - क्रिकट्रैकर हिंदी

Deepak Chahar के जीवन में लौटी खुशियां, पिता के लिए इंस्टा पर लिखा खास संदेश

Deepak Chahar ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर की पोस्ट।

Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)
Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज Deepak Chahar इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं, जिसका कारण है उनके पिता की हेल्थ। कुछ समय पहले ही दीपक के पिता को ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद से तेज गेंदबाज अपने पिता के साथ अस्पताल में था। वहीं अब इस खिलाड़ी के पिता की सेहत में सुधार हो रहा है, जिसकी अपडेट चाहर ने सोशल मीडिया पर दी है।

बार-बार चोटिल होते हैं Deepak Chahar

राजस्थान से घरेलू क्रिकेट और IPL में चेन्नई टीम से खेलने वाले Deepak Chahar अपनी खराब फिटनेस को लेकर खबरों में रहते हैं, जहां ये खिलाड़ी बार-बार चोटिल होता रहता है। जिसके कारण दीपक कभी IPL से बाहर होते हैं, तो कभी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होते हैं। इस साल भी IPL में चोट के कारण दीपक ने कुछ मैच नहीं खेले थे, लेकिन आखिरी में उनकी वापसी हो गई थी।

Deepak Chahar के लिए उनके पिता ही उनकी दुनिया है

*Deepak Chahar ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर की पोस्ट।
*ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुए दीपक के पिता की सेहत में हो रहा है अब काफी ज्यादा सुधार।
*दीपक ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- आपने फिर से दिखा दिया जीवन में कैसे लड़ाई लड़ी जाती है।
*साथ ही तेज गेंदबाज ने बताया की उन्होंने पहली बार पिता को दाढ़ी वाले लुक में देखा है।

अपने पिता के लिए Deepak Chahar ने ये पोस्ट किया है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepak Chahar (@deepak_chahar9)

अफ्रीका सीरीज से नाम लिया था वापस

टीम इंडिया इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच सबसे पहले टी20 और वनडे सीरीज हुई थी। इसी टी20 और वनडे सीरीज के लिए दीपक चाहर का भी टीम इंडिया में चयन हुआ था, लेकिन इस गेंदबाज ने दोनों से सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। जिसका कारण था उनके पिता का अस्पताल में भर्ती होना और वो इस नाजुक समय में अपने पूरे परिवार के साथ बिताना चाहते थे। अब ऐसा हो सकता है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में उनकी टीम इंडिया में वापसी हो जाए।

बल्लेबाजी में भी आगे है तेज गेंदबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepak Chahar (@deepak_chahar9)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?