गेंदबाजी छोड़ पूरी तरह बल्लेबाज बने दीपक चाहर, टीम इंडिया में वापसी का ठोका दावा - क्रिकट्रैकर हिंदी

गेंदबाजी छोड़ पूरी तरह बल्लेबाज बने दीपक चाहर, टीम इंडिया में वापसी का ठोका दावा

विजय हजारे ट्रॉफी में जमकर चला दीपक चाहर का बल्ला।

Deepak Chahar (Image Credit-Instagram)
Deepak Chahar (Image Credit-Instagram)

तेज गेंदबाज दीपक चाहर अपनी स्विंग के लिए काफी मशहूर हैं, लेकिन चोट ने इस खिलाड़ी के करियर पर काफी ज्यादा ब्रेक लगाया है। जिसके चलते दीपक टीम इंडिया की तरफ से कई मेगा टूर्नामेंट और प्रमुख सीरीज नहीं खेल पाए हैं, वहीं अब ये तेज गेंदबाज भारतीय टीम में वापसी करना चाहता है। जिसके लिए दीपक एक ऑलराउंडर के तौर पर काम कर रहे हैं और ये उन्होंने साबित भी कर दिया है।

टीम इंडिया से खेले 1 साल होने वाला है

जी हां, रफ्तार के सौदागर दीपक चाहर को टीम इंडिया से खेले 1 साल होने वाला है, जिसका कारण भी चोट ही है। तेज गेंदबाज ने भारतीय टीम से अपना आखिरी मैच साल 2022 के दिसंबर महीने में खेला था, ये वनडे मुकाबला था जो बांग्लादेश के खिलाफ खेला था गया था। साथ ही दीपक ने भारतीय टीम से आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच अक्टूबर 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था और उसके बाद उन्हें मौका ही नहीं मिला।

दीपक चाहर बन चुके हैं शानदार बल्लेबाज

*विजय हजारे ट्रॉफी में जमकर चला दीपक चाहर का बल्ला।
*दीपक ने बल्लेबाजी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बनाए 66 रन।
*ऑलराउंडर के तौर पर टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं दीपक।
*IPL में CSK और घरेलू क्रिकेट में राजस्थान से खेलते हैं दीपक चाहर।

कुछ ऐसा रहा दीपक चाहर का बल्ले से प्रदर्शन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी चला था बल्ला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepak Chahar (@deepak_chahar9)

भाई राहुल चाहर ने भी इसी मैच में किया कमाल

दूसरी ओर दीपक चाहर के भाई यानी की राहुल चाहर ने भी विजय हजारे ट्रॉफी के इस मैच में कमाल किया, जहां राहुल ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं राहुल चाहर को भी टीम इंडिया से खेले पूरे 2 साल हो गए हैं, आखिरी बार राहुल भारतीय टीम की तरफ से साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आए थे। बस उसके बाद उनकी टीम से छुट्टी हो गई थी, ऐसे में वो लगातार घरेलू क्रिकेट और IPL में खुद को साबित कर रहे हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?