5 महीने बाद तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने शुरू की गेंदबाजी
तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने शुरू कर दी फिर से गेंदबाजी।
अद्यतन - जुलाई 19, 2022 1:02 अपराह्न

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के लिए ये साल क्रिकेट के लिहाज काफी खराब चल रहा है, जिसका कारण है उनको लगी चोट। इसी चोट के कारण वो कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेल पा रहे हैं, लेकिन अब कहानी बदली-बदली नजर आ रही है।
कब हुए थे तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल?
इस साल वेस्टइंडीज टीम भारत दौरे पर आई थी, इसी दौरान तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल हो गए थे। इस चोट के कारण वो आईपीएल भी नहीं खेल पाए थे और रिहैब के दौरान वो खुद को फिर से चोटिल करा बैठे थे।
तेज गेंदबाज दीपक चाहर का वीडियो हुआ वायरल
*तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने शुरू कर दी फिर से गेंदबाजी।
*5 महीने के बाद चाहर फिर से दिखे अपने पुराने रंग में।
*दीपक ने खुद शेयर किया है अपनी तेज गेंदबाजी का वीडियो।
*फिर से गेंदबाजी करने को लेकर कैप्शन के जरिए दीपक ने जताई खुशी।
तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने शेयर किया ये वीडियो
CSK टीम ने जमकर दीपक चाहर पर लगाया था पैसा
इस साल हुए IPL मेगा ऑक्शन में चेन्नई टीम ने अपने पुराने खिलाड़ी दीपक चाहर पर जमकर पैसा लगाया था, जहां इस टीम ने चाहर को करीब 14 करोड़ की राशि में खरीदा था। लेकिन चोट के कारण वो एक भी मैच नहीं खेल पाए थे और NCA में फिटनेस पर फोकस कर रहे थे।
हाल ही में हुई है शादी
दूसरी ओर दीपक की हाल ही में शादी हुई है, जहां उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जया के साथ सात फेरे लिए थे। शादी आगरा में हुई थी, वहीं रिसेप्शन का आयोजन दिल्ली में हुआ था।