दीप्ति शर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, बनीं महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

दीप्ति शर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, बनीं महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

दीप्ति ने यह कारनामा श्रीलंका के खिलाफ 5वें टी20 मैच में कर दिखाया

Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X)
Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय टीम की अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट महिला टी20 क्रिकेट में एक नया और वर्ल्ड रिकाॅर्ड बना दिया है।

बता दें कि अब दीप्ति महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं। साल 2016 में डेब्यू करने वाली दीप्ति शर्मा के अब खेले गए 133 टी20आई मैचों में 152 विकेट हो गए हैं।

दीप्ति 151 विकेट के साथ पहले नंबर पर मौजूद, और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शूट को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही दीप्ति महिला टी20 क्रिकेट में 1000 रन बनाने के साथ 150 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी हैं। साथ ही वनडे और टी20 में 150 विकेट लेने वाली भी दीप्ति एकमात्र खिलाड़ी हैं। दीप्ति से पहले इस खास उपलब्धि को किसी भी ने अब नहीं छुआ है।

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट

खिलाड़ी टीम मैच विकेट औसत बेस्ट प्रदर्शन
दीप्ति शर्मा भारत 133 152 19.0 4/10
मेगन शूट ऑस्ट्रेलिया 123 151 17.7 5/15
निदा डार पाकिस्तान 160 144 20.2 5/21
हेनरीट इशम्यू रवांडा 117 144 10.3 5/6
सोफी एसलटन इंग्लैंड 101 142 15.7 4/18

साथ ही अब दीप्ति शर्मा महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने के झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड के करीब पहुंच रही हैं। दीप्ति के नाम 334 विकेट हैं (टेस्ट में 20, वनडे में 162 और टी20 में 152), जबकि गोस्वामी 355 विकेटों के साथ सबसे आगे हैं (टेस्ट में 44, वनडे में 255 और टी20 में 56)। इंग्लैंड की कैथरीन साइवर-ब्रंट 335 विकेटों के साथ दीप्ति से थोड़ा बहुत आगे हैं।

हालांकि, अगर अनुभवी गेंदबाज अगर इसी तरह प्रदर्शन करती रही, तो वह समय दूर नहीं जब वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन जाएंगी। खैर, अब दीप्ति शर्मा महिला प्रीमियर लीग 2026 में यूपी वाॅरियर्स के लिए खेलती हुई नजर आएंगी, जो 9 जनवरी 2026 से शुरू हो रहा है।

close whatsapp