Deepti Sharma ने रचा इतिहास, महिला टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं 

Deepti Sharma ने रचा इतिहास, महिला टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं 

दीप्ति ने यह रिकाॅर्ड महिला एशिया कप में भारत बनाम थाइलैंड मैच में बनाया

Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X)
Deepti Sharma (Image Credit- Twitter X)

Deepti Sharma becomes leading wicket-taker in T20Is: महिला एशिया कप के अपने पहले ही मैच में भारतीय टीम की अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने इतिहास रच दिया है। बता दें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में थाईलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में दीप्ति, महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।

इस मुकाबले से पहले उनके नाम महिला टी20आई में 168 विकेट दर्ज थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने इस मैच में नाओमी हैमिल्टन (1) का विकेट लिया, वैसे ही उन्होंने इस वर्ल्ड रिकाॅर्ड को अपने नाम किया। और इससे पहले पहले नंबर थाइलैंड की ही टी पुथवाॅन्ग (170 विकेट) को दूसरे नंबर पर धकेल दिया। देखिए महिला टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-5 गेंदबाज:

महिला T20I करियर में सबसे ज्यादा विकेट

क्रमांक खिलाड़ी मैच विकेट देश/टीम
1 दीप्ति शर्मा 150 171 भारत
2 टी पुथवाॅन्ग 109 170 थाइलैंड
3 हेनरीट इशमीवे 134 164 रवांडा
4 सोफी एसलटन 113 154 इंग्लैंड
5 कैरी चेन 115 153 हांगकांग

भारत ने थाइलैंड को 94 रनों से रौंदा

दूसरी ओर, महिला एशिया कप 2026 के इस तीसरे मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो भारतीय महिला टीम ने एकतरफा मुकाबले में थाइलैंड को 94 रनों से हराया है। टाॅस जीतकर थाइलैंड वुमेन ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। इसके बाद भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने एक बार फिर चिरपरिचित अंदाज में 36 गेंदों में 8 चौके व 3 छ्क्कों की मदद से 64 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

इसके बाद, जब थाइलैंड भारत से मिले 160 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने 16.1 ओवरों में महज 65 रनों पर सिमट गई। थाइलैंड के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज नानापट के ने 41 रनों की बेस्ट पारी खेली। तो वहीं, भारत की शेफाली को शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

ये भी पढ़ें – 31 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp