MPL के पहले सीजन को अपने नाम करने के बाद अब दूसरे संस्करण को भी जीतने के लिए तैयार है रत्नागिरी जेट्स टीम
महाराष्ट्र प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 2 जून 2024 से शुरू हो रहा है।
अद्यतन - May 1, 2024 5:14 pm

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2024 के प्लेयर ऑक्शन में रत्नागिरी जेट्स (Ratnagiri Jets) ने सात खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। इन सात खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के बाद रत्नागिरी जेट्स अब आगामी सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। बता दें, महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2023 सीजन को रत्नागिरी जेट्स ने अपने नाम किया था।
टीम के सभी खिलाड़ियों ने पिछले सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब आगामी सीजन को भी रत्नागिरी जेट्स अपने नाम जरुर करना चाहेगी। JetSynthesys के स्वामित्व में रत्नागिरी येट्स ने आगामी सीजन में भी कई अच्छे खिलाड़ियों को अपने स्क्वॉड में शामिल किया।
रत्नागिरी जेट्स के मुख्य कोच रंजीत पांडे ने कहा कि, ‘हम गत विजेता की तरह आगामी सीजन में शुरुआत करेंगे। लेकिन यह अब पुरानी बात हो गई है और हमारा पूरा फोकस अभी के अपने खेल में है। जो भी चुनौती हमें आगामी सीजन में मिलेगी उसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। नहीं सीजन में हमारे टीम के खिलाड़ी एक बार फिर से जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे।’
महाराष्ट्र प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 2 जून 2024 से शुरू हो रहा है। पहले सीजन में रत्नागिरी जेट्स की कप्तानी अजीम काजी ने की थी। उन्होंने पिछले सीजन में कई बेहतरीन फैसले लिए थे और इसी वजह से टीम 2023 सीजन को अपने नाम कर पाई थी। अब आगामी सीजन के लिए भी रत्नागिरी जेट्स ने अपने अभ्यास की शुरुआत कर ली है। कोचिंग स्टाफ की निगरानी में जेट्स नेट्स में कड़ा अभ्यास कर रही है।
यह रही महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2024 की रत्नागिरी जेट्स की फाइनल टीम:
अभिषेक पवार (विकेटकीपर), अखिलेश गवाले, अजीम काजी (कप्तान), धीरज फटांगरे, दिव्यंग हिंगानेकर, किरण चोरमाले, कृष शहापुरकर, कुणाल थोराट, निखिल नाइक (विकेटकीपर), निकित धूमल, पीयूष कमल, प्रदीप दाधे, प्रीतम पाटिल, रोहित पाटिल, साहिल चुरी, संग्राम भालेकर, सत्यजीत बच्चव, तुषार श्रीवास्तव, वैभव चौघुले, विजय पावले, यश बोरकर, योगेश चव्हाण