IPL 2023: CSK के लिए कुछ इस तरह अपना प्यार दिखाते नजर आए धोनी, वायरल हुआ वीडियो

आईपीएल के 16वें सीजन का पहला मुकाबला गुजरात टाइंटस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा।

Advertisement

MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैदान में देखने के लिए अब फैंस को ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आईपीएल के 16वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइंटस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 31 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और वहां एक बार फिर वो सीएसके की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Advertisement
Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन काफी निराशाजनक साबित हुआ था। CSK पिछले सीजन 14 में से सिर्फ 4 ही मुकाबले जीत पाई थी। आगामी सीजन से पहले धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह चेपॉक स्टेडियम की सीटों को पीले रंग से रंगते हुए नजर आ रहे हैं।

चेपॉक स्टेडियम की सीटों को पीले रंग से रंगते नजर आए धोनी

आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर्स ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में पसीना बहाना शुरू कर दिया है। CSK कप्तान धोनी इस वक्त चेपॉक में आगामी आईपीएल के लिए अभ्यास में जुटे हुए हैं। लेकिन इसी बीच धोनी ने समय निकालकर चेपॉक स्टेडियम के ग्राउंड स्टॉफ की मदद की।

धोनी स्टेडियम के सीटों को पीले रंग से रंगते हुए नजर आए। महेंद्र सिंह धोनी पूरे मजे के साथ यह काम करते हुए नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा साझा किया गया है और यह सीएसके और धोनी के फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।

यहां देखें महेंद्र सिंह धोनी का वो वीडियो-

पांचवी बार ट्रॉफी उठा सकती है CSK

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। वहीं चेन्नई ने आईपीएल मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रूपए में खरीदा था। इसके अलावा टीम के पास मोईन अली, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद है।

आईपीएल 2022 के खत्म होते ही चर्चा जोरों पर थी कि आगामी सीजन महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होने वाला है। लेकिन धोनी के साथी खिलाड़ियों का मानना है कि धोनी अभी 3-4 साल आईपीएल और खेलने वाले हैं। खैर, यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा या नहीं? यह तो सीजन के दौरान फैंस को पता चलेगा। लेकिन इस बार धोनी CSK को पांचवी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतवाते हुए नजर आ सकते हैं।

Advertisement