'मुझे बहुत आत्मविश्वास था कि हम...'- एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को हराने के बाद पैट कमिंस ने भरी हुंकार

ENG vs AUS: ‘मुझे बहुत आत्मविश्वास था कि हम…’- एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को हराने के बाद पैट कमिंस ने भरी हुंकार

पैट कमिंस और नाथन लियोन के बीच नौवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई थी।

Pat Cummins (Photo Source: Twitter)
Pat Cummins (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतकर नौवें आईसीसी खिताब पर कब्जा किया। ऑस्ट्रेलिया ने उसी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में कप्तान पैट कमिंस ने बड़ी भूमिका निभाई है।

पैट कमिंस ने पहली पारी में 38 रनों की अहम पारी खेली थी। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 4 विकेट लिए, और 44 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को मैच जीताया। जीत के बाद पैट कमिंस का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा था कि टीम रन चेज कर लेगी।

पहले सेशन से ही सब 50-50 था- पैट कमिंस

पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 393 रनों पर पहली पारी घोषित की थी। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 386 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। उस्मान ख्वाजा ने (141 रन) की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। दूसरी पारी में इंग्लैंड पैट कमिंस और नाथन लियोन की शानदार गेंदबाजी के चलते 273 रनों पर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया रन चेज में शानदार नजर आ रही थी। लेकिन उस्मान ख्वाजा के (65 रन) पर आउट होने के बाद टीम के लिए मुश्किलें बढ़ गई थी। लेकिन फिर पैट कमिंस और नाथन लियोन ने नौवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी निभाते हुए टीम को मैच जीताया।

मैच के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए पैट कमिंस ने कहा, ‘एशेज सीरीज की शुरूआत यह निश्चित रूप से नंबर-1 है, संभवतः जब 10 रन बचे थे मैंने सोचा कि एक ओवर में 2 रन चाहिए और जीत को लेकर काफी आत्मविश्वास महसूस हुआ। ऐसा लगा कि लगभग पहले सेशन से ही यह 50-50 था।’

यह भी पढ़े- ENG vs AUS: पहली पारी 393 रनों पर घोषित करने का बेन स्टोक्स को नहीं है कोई पछतावा! हार के बाद दिया बड़ा बयान

बाहर टेस्ट मैच जीतना मुश्किल होता है- पैट कमिंस

पैट कमिंस ने आगे बात करते हुए इस बात की ओर जोर दिया कि घर से बाहर टेस्ट जीतना। वास्तव में काफी ज्यादा मुश्किल रहता है। पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलियन फैंस के सपोर्ट की भी काफी सराहना की। पैट कमिंस ने आगे कहा, ‘हम इस बात पर खड़े रहे कि हम कैसे खेलना चाहते हैं।’

‘मुझे लगता है कि हम पिछले 20 टेस्ट मैचों में लगातार बने रहे हैं, और इस बार यह जीत हासिल करने के लिए काफी अच्छा था। विदेशों में टेस्ट मैच जीतना वास्तव में कठिन होता है इसलिए यहां आना और जीतना जिस तरह से हम खेलना चाहते हैं, उसके बारे में सोचना बहुत अच्छा रहा है।’

close whatsapp