RR के खिलाफ हारने के बाद छलका विराट का दर्द, तो फैंस को याद 2023 वर्ल्ड कप का ये सीन, देखें वायरल वीडियो
RR के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबला आईपीएल 2024 से बाहर हुई RCB।
अद्यतन - मई 23, 2024 11:44 पूर्वाह्न

IPL 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला कल (22 मई) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। आरआर ने इस मैच को 4 विकेट से अपने नाम कर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की की, वहीं हार के साथ आरसीबी का सफर यहीं समाप्त हो गया।
इस हार के साथ ही एक बार फिर आरसीबी का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। आपको बता दें कि इस सीजन को मिलाकर आईपीएल के कुल 17 सीजन हो चुके हैं और आरसीबी अब तक एक भी बार खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं इस हार के बाद सोशल मीडिया पर आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो इस हार के बाद काफी मायूस नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने मैच हारने के बाद कुछ ऐसा किया जिसे देखकर फैंस को 2023 वर्ल्ड कप की याद आ गई।
विराट कोहली का ये पुराना वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल
दरअसल RR के खिलाफ मैच हारने के बाद विराट कोहली ने स्टंप्स पर लगे बेल्स को गिरा दिया। यह सीन देखते ही फैंस को 2023 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच याद आ गया। दरअसल वो फाइनल मैच हारने के बाद भी विराट ने कुछ इसी तरह से बेल्स हटा दिया था। विराट का वो वर्ल्ड कप फाइनल वाला वीडियो फैंस अब जमकर शेयर कर रहे हैं।
6 months apart at same venue💔#viratkohli #rcb #rr #srh #Qualifer1 #rajasthanroyals #banglore #ipl2024 #cricket pic.twitter.com/TD0MKZiIcD
— Mememagnet (@mememagnet45) May 22, 2024
A comeback to winning ways when it mattered the most & how 👌👌
Upwards & Onwards for Rajasthan Royals in #TATAIPL 2024 😄⏫
Scorecard ▶️ https://t.co/b5YGTn7pOL #RRvRCB | #Eliminator | #TheFinalCall pic.twitter.com/NsxjVGmjZ9
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2024
The Sports can also be cruel…!!!!
– Feel for this man, Virat Kohli. 💔 pic.twitter.com/Wgx0gA61iF
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) May 23, 2024
हालांकि दोनों टूर्नामेंट में विराट के लिए एक और चीज कॉमन है, जो ये है कि, वर्ल्ड कप 2023 में भी विराट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और आईपीएल के इस सीजन भी विराट रन बनाने के मामले में सबसे आगे हैं। बता दें कि, वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली ने 11 मैचों में 3 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 765 रन बनाए थे।
वहीं आईपीएल के इस सीजन में विराट ने 15 मैचों में 741 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 155 का रहा और औसत 61.75 का रहा। वहीं RR के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में भी विराट ने 24 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली।