WPL 2023: जेमिमा रोड्रिग्स ने किया गजब का कारनामा, हवा में उड़कर लपका हैरतअंगेज कैच, वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स का एक कैच फैंस का दिल जीत लिया।
अद्यतन - मार्च 10, 2023 11:26 पूर्वाह्न
महिला प्रीमियर लीग में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। हालांकि इस मैच में भले ही दिल्ली की टीम को 8 विकेट से करारी हार मिली हो लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने एक कैच से फैंस का दिल जीत लिया।
जेमिमा रोड्रिग्स ने पकड़ा कमाल का कैच
दरअसल मुंबई इंडियंस की ओपनर हेली मैथ्यूज इस मैच में भी शानदार लय में नजर आ रही थी। उन्होंने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन गेंद ठीक से उनके बल्ले पर नहीं आई और मिड ऑफ की ओर चली गई। तब लॉन्ग ऑफ पर तैनात जेमिमा रोड्रिग्स ने दौड़कर कमाल का डाइव लगाते हुए शानदार कैच लपका लिया।
जेमिमा रोड्रिग्स की इस बेहतरीन कैच के साथ हेली मैथ्यूज की 32 रनों की शानदार पारी समाप्त हो गई। वहीं उनके इस हैरतअंगेज कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। जेमिमा रोड्रिग्स ने भले ही इस मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं किया हो लेकिन उन्होंने इस कैच से सबको जरूर चौंका दिया है।
यहां देखिए जेमिमा रोड्रिग्स का वो कैच
PLAY THIS ON LOOP 🔁@JemiRodrigues – A catch marvel 🙌🏻
Scorecard ▶️ https://t.co/MoIM0uilMQ #TATAWPL | #DCvMI pic.twitter.com/GqjAuHEZ2X
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 9, 2023
बता दें मुंबई इंडियंस की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम लड़खड़ाती हुई नजर आई और पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। पूरी टीम 18 ओवर खेलकर मात्र 105 रनों पर ही आउट हो गई। वहीं MI को जीत के लिए सिर्फ 106 रनों का ही टारगेट मिला। मुंबई इंडियंस की टीम ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई।
वहीं इस मैच में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस टीम के पास 4 पॉइंट हैं। वहीं मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ टॉप पर है। MI ने अब तक खेले गए अपने तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं इस टूर्नामेंट में दिल्ली की ये पहली हार है।