WPL 2024 Auction: 40 लाख की बेस प्राइस वाली ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में किया शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2024 Auction: 40 लाख की बेस प्राइस वाली ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में किया शामिल

एनाबेल सदरलैंड का बेस प्राइस 40 लाख रुपए था।

Annabelle Sutherland (Pic Source-Twitter)
Annabelle Sutherland (Pic Source-Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। बता दें, सभी 5 टीमें इस ऑक्शन में कई शानदार खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगा रही है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड को 2 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।

बता दें, एनाबेल सदरलैंड का बेस प्राइस 40 लाख रुपए था। उनको लेकर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच काफी देर तक बोली की भिड़ंत देखी गई। दोनों ही फ्रेंचाइजी एनाबेल सदरलैंड को अपने-अपने स्क्वॉड में शामिल करना चाहती थी लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने एनाबेल सदरलैंड को 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

हालांकि इसके बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के पर्स में सिर्फ 25 लाख रुपए बचें है और उन्हें अभी भी दो खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना होगा। एनाबेल सदरलैंड की बात की जाए तो उनका टी-20 में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। महिला बिग बैश लीग में भी उन्होंने मेलबॉर्न स्टार्स की ओर से अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है।

महिला प्रीमियर लीग 2023 में एनाबेल सदरलैंड को गुजरात जायंट्स ने खरीदा था

बता दें, एनाबेल सदरलैंड को महिला प्रीमियर लीग 2023 में गुजरात जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। उनके ऊपर 2023 ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने 70 लाख रुपए की बोली लगाई थी। हालांकि उन्होंने चार मुकाबलों में सिर्फ 48 रन बनाए और तीन विकेट हासिल किए। इसके बाद गुजरात फ्रेंचाइजी ने उन्हें आगामी संस्करण से पहले रिलीज कर दिया था।

यहां देखें: WPL 2024 Auction Live

महिला बिग बैश लीग 2023 संस्करण में एनाबेल सदरलैंड ने मेलबर्न स्टार्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। एनाबेल सदरलैंड ने 14 पारियों में 288 रन बनाए थे और 23 विकेट भी हासिल किए थे। यही नहीं एनाबेल सदरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से इसी साल जुलाई महीने में आयरलैंड के खिलाफ 109 रनों की नाबाद पारी खेली थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ यह मुकाबला 10 विकेट से जीता था। दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो 2023 संस्करण के फाइनल में उन्होंने जगह बनाई थी लेकिन फाइनल में उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?