कौन बनेगा IPL 2024 का चैंपियन?, DC के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने की भविष्यवाणी
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन संघर्ष करती हुई नजर आई है
अद्यतन - अप्रैल 17, 2024 6:59 अपराह्न

आईपीएल 2024 में आज यानि 17 अप्रैल को 32वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले DC के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting ) का मानना है कि IPL 2024 में जो भी टीम अधिक एग्रेसिव बल्लेबाजी एप्रोच के साथ खेलेगी, वो ट्रॉफी जीतेगी।
आपको बता दें कि जारी सीजन में दो बार आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बना है। 9 बार टीमों ने 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन दो बार सबसे बड़ा टोटल बनाया है। मुंबई के खिलाफ हैदराबाद ने 3 विकेट पर 277 रन बनाए, जबकि आरसीबी के खिलाफ SRH ने 3 विकेट पर 287 रन बनाए।
अब दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting ) ने एग्रेसिव बल्लेबाजी करने वाली टीम को आईपीएल 2024 जीतने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा, सनराइजर्स हैदराबाद उनमें से कुछ (बड़े स्कोर) के लिए जिम्मेदार है। केकेआर ने हमारे खिलाफ 272 रन बनाए। मुझे लगता है कि जिस तरह से टीमें बैटिंग कर रही हैं, इम्पैक्ट प्लेयर का रोल अहम है। पिछली रात ट्रैविस हेड ने किस तरह से बैटिंग की। आप उस तरह से बैटिंग नहीं कर सकते जब तक आपको अपने निचले क्रम के खिलाड़ियों पर भरोसा न हो।
पोंटिंग ने आगे कहा कि, अधिकतर आईपीएल और ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश जैसे बड़े टूर्नामेंट सर्वश्रेष्ठ डिफेंसिव गेंदबाजी टीमों द्वारा जीते गए हैं। यह आईपीएल सीजन जैसा चल रहा है, जो टीम गेंदबाजों पर अटैक करेगी और बड़ा स्कोर बनाने का प्रयास करेगी, वो ट्रॉफी जीतेगी।
बहरहाल, दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस सीजन संघर्ष करती हुई नजर आई है। इस वक्त टीम अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। टीम ने छह मुकाबले खेले हैं, जिसमें सिर्फ दो में जीत मिली है।