आईपीएल 2023: मिनी ऑक्शन से पहले शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स, पढ़े पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: मिनी ऑक्शन से पहले शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर सकती है दिल्ली कैपिटल्स, पढ़े पूरी खबर

आईपीएल 2023 की नीलामी 16 दिसंबर को बेंगलुरु, भारत या इस्तांबुल, तुर्की में हो सकती है।

Shardul Thakur (Image Credit- Twitter)
Shardul Thakur (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2022 से पहले दिल्ली कैपिटल्स फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। बता दें कि आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले टीम के स्टार ऑलराउंडर को शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स रिलीज कर सकती है।

बता दें कि इस बार आईपीएल की नीलामी 16 दिसंबर को बेंगलुरु भारत या इस्तांबुल तुर्की में हो सकती है और 3 हफ्ते से भी कम समय फ्रेंचाइजियों के पास अपने खिलाड़ियों को रिलीज करने का बचा है। और इस रिलीज प्रोसेस में सबसे बड़ा नाम दिल्ली कैपिटल्स के शार्दुल ठाकुर का आ रहा है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि रिलीज करने के बाद दिल्ली उन्हें वापिस कम पैसों पर खरीद सकती है।

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया का हिस्सा है लॉर्ड शार्दुल ठाकुर

गौरतलब है कि इस समय स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ऑस्ट्रेलिया में जारी T20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। हालांकि वह मुख्य टीम का हिस्सा नहीं है वह रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ है। साथ ही बता दें कि हाल के समय में शार्दुल ने क्रिकेट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। इस वजह से कैपिटल्स फ्रेंचाइजी उन्हें 10.75 करोड़ की भारी-भरकम राशि में रिटेन नहीं करना चाहती।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक शार्दुल ठाकुर के टीम से रिलीज होने की संभावना काफी अधिक है। वहीं उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत और मनदीप सिंह भी जुड़ सकते हैं जिन्हें दिल्ली ने आईपीएल 2022 की नीलामी में क्रमशः 2 करोड़ और 1.1 करोड़ की कीमत पर खरीदा था।

बता दें कि आईपीएल 2022 में शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। उन्होंने 14 मैच खेलते हुए 15 विकेट लेने के अलावा 120 रन बनाए। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 10 और औसत 31.5 की रही थी। वाकई में ठाकुर का पिछला सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए ठीक नहीं रहा था, जबकि इससे पहले वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करके आए थे।

16 दिसंबर को हो सकती है आईपीएल 2023 की नीलामी

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक सभी रिलीज होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है। खबरों की माने तो 16 दिसंबर को आईपीएल ऑक्शन का आयोजन किया जा सकता है।

close whatsapp