आईपीएल 2023 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक बन सकते हैं सौरव गांगुली- रिपोर्ट्स 

साल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर की भूमिका निभा चुके हैं गांगुली।

Advertisement

Sourav Ganguly and Delhi Capitals (Image Credit- Twitter)

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स कैंप को जाॅइन कर सकते हैं। बता दें कि गांगुली इससे पहले भी साल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर की भूमिका में नजर आ चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पद से सौरव गांगुली ने पिछले साल अक्टूबर में इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद रोजर बिन्नी बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बने थे। तो वहीं गांगुली भारतीय क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन कप्तानों में शुमार है, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए कई सालों तक बल्ले और कप्तानी से कमाल का प्रदर्शन किया था।

आईपीएल के एक सोर्स ने दी जानकारी

बता दें कि आईपीएल के अधिकारी ने बताया कि, जी हां सौरव इस साल से दिल्ली कैपिटल्स के साथ वापसी करेंगे। चर्चा और औपचारिकता खत्म हो गई है। उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ काम किया है और टीम के मालिक के साथ उनके अच्छे संबंध है। अगर वे आईपीएल में काम करते हैं तो हमेशा दिल्ली के साथ ही रहेंगे।

वहीं आईपीएल 2023 के लिए पिछले साल हुई नीलामी ने टीम ने कई बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। इन खिलाड़ियों में ईशांत शर्मा, फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे और राइली रूसो शामिल है।

दूसरी तरफ टीम के कप्तान ऋषभ पंत जिनका कुछ समय पहले कार एक्सीडेंट हो गया था, अगर वो आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले ठीक नहीं होते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट कप्तानी किसी और को सौंपने पर विचार कर सकता है।

आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम:

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शाॅ, रिपल पटेल, रोवमैन पाॅवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नाॅर्खिया, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एंगीडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीन दुबे, विकी ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, फिल साल्ट, मुकेश कुमार, मनीष पांडे और राइली रूसो।

Advertisement