10 ईयर्स चैलेंज: दिल्ली कैपिटल्स टीम ने पृथ्वी शॉ की शेयर की दस साल पुरानी तस्वीर, देखें ट्विटर रिएक्शंस

Advertisement

prithvi shaw ( image source:twitter)

सोशल मीडिया पर मौजूदा समय में दस ईयर्स चैलेंज का ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है। जिसमें लोग अपनी दस साल पुरानी तस्वीर को मौजूदा साल की तस्वीर के साथ कोलाज बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इसके बाद लोग इन तस्वीरों पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब इन ट्रेंड से भला भारतीय क्रिकेटर्स कैसे बच सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

टीम इंडिया के उभरते युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ की तस्वीर भी उनकी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने ट्विटर पर शेयर की है। जिसके बाद तमाम लोगों की राय आ रही हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने दिखाया 10 साल पुराना पृथ्वी

Prithvi Shaw (Photo by Harry Trump/Getty Images)

दिल्ली कैपिटल्स टीम को पृथ्वी शॉ की एक काफी पुरानी तस्वीर हाथ लगी है। जिसमें पृथ्वी शॉ क्रिकेट के मैदान में चेहरे पर मुस्कान लिए बल्ला लहराते हुए नज़र आ रहे हैं। साल 2019 में उनकी तस्वीर शेयर की गई है। जिसमें उन्होंने टेस्ट डेब्यू करने के बाद साल 2018 में वेस्टइंडीज़ टीम के खिलाफ पहला शतक जड़ा था। इन दोनों तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर किया गया है।

पृथ्वी ने भी दिया रिएक्शंस

दिल्ली कैपिटल्स टीम की तस्वीर को पृथ्वी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। हालांकि उन्होंने कैपशन में तो कुछ नहीं लिखा है। बस एक शर्माने की स्माइल को तस्वीर के ऊपर बना कर पोस्ट कर दिया है।

पृथ्वी की इस तस्वीर को काफी बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। जिसके बाद लोग काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा थे। लेकिन प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल होने के बाद उन्हें बाकी टूर्नामेंट से दुर्भाग्यरूप से बाहर होना पड़ा।

Advertisement