इस वजह के कारण मुंबई इंडियंस के खिलाफ खास जर्सी पहनकर मैदान में खेलने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स टीम

दिल्ली कैपिटल्स की टीम IPL 2021 सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है।

Advertisement

Delhi Capitals. (Photo Source: Twitter/Delhi Capitals)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 सीजन का 46वां मैच इस समय शारजाह के मैदान में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम खास जर्सी पहनकर मैदान में उतर रही है। दिल्ली की टीम भारत की विविधता का जश्न मनाने के लिए इस खास जर्सी को पहन रही है। जिसमें यह जर्सी उनकी नियमित जर्सी की तुलना में हल्के रंग की है तथा इसमें रेनबो भी बना हुआ दिखेगा।

Advertisement
Advertisement

वहीं इससे पहले साल 2020 के IPL सीजन के दौरान भी दिल्ली कैपिटल्स टीम इस खास जर्सी को पहनकर मैदान में खेलने उतर चुकी है, जिसमें उसमें उनका सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के साथ था। वहीं दिल्ली की नियमित जर्सी में जहां कॉलर का रंग लाल होता है तो इस जर्सी में कॉलर भी जर्सी के रंग का होगा।

दिल्ली कैपिटल्स की नजर मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में जीत हासिल करते हुए टॉप-2 स्थान पर बने रहने की होगी। वहीं इस सीजन इससे पहले दूसरे चरण के अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने भी अपनी नियमित जर्सी से हटकर नीले रंग की जर्सी पहनी थी। जिसका मुख्य उद्देश्य कोरोना महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स को सम्मान देना था।

प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है दिल्ली की टीम

IPL 2021 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह अभी तक काफी शानदार देखने को मिला है, जिसके चलते वह इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम हैं। हालांकि पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ दिल्ली को मिली जीत के बाद वह इस मैच में जीत हासिल करने की कोशिश करेगी ताकि तीसरे नंबर पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलो की टीम से अपने अंकों के अंतर को बढ़ाया जा सके।

इस समय IPL 2021 सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे 2 स्थानों की जंग काफी रोमांचक देखने को मिल रही है, जिसमें गतविजेता मुंबई इंडियंस भी इस रेस में बनी हुई है।

Advertisement