दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को उसी के घर में हराया - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को उसी के घर में हराया

Delhi Capitals. (Photo Source: IANS)
Mumbai: Delhi Capitals’ Ishant Sharma celebrates (Photo: IANS)

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2019 के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हरा दिया। ऋषभ पंत ने नाबाद 78 रनों की आक्रामक पारी खेली और दिल्ली कैपिटल्स ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर बनाया था, जिसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम 176 रन ही बना सकी। मुंबई इंडियंस की ओर से सिर्फ युवराज सिंह ने 53 रनों की पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 213 रन बनाए। इस स्कोर में ऋषभ पंत की 27 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली। इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। शिखर धवन ने 43 और इंग्राम ने 47 रनों का योगदान दिया।

जवाब में मुंबई इंडियंस 19.2 ओवर में 176  रन पर ऑल आउट हो गई। युवराज सिंह ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। पंत की तूफानी पारी दोनों टीमों के बीच का फर्क था।  मुंबई इंडियंस के पास इस पारी का कोई जवाब नहीं था। पंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कागिसो रबाडा ने 24 जबकि ईशांत शर्मा ने 34 रन देकर 2-2 विकेट चटकाए।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत ने 27 गेंद में सात छक्कों और सात चौकों की मदद से नाबाद 78 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (43) और कोलिन इनग्राम (47) ने भी उम्दा पारियां खेली, जिससे टीम छह विकेट पर 213 रन बनाने में सफल रही।

इस तरह मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान पर हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपना आईपीएल 2019 अभियान जीत से शुरू किया।

close whatsapp