IPL ऑक्शन के हीरो Rishabh Pant, सिर्फ धोनी के साथ समय बिताना पसंद करते हैं बॉस - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL ऑक्शन के हीरो Rishabh Pant, सिर्फ धोनी के साथ समय बिताना पसंद करते हैं बॉस

इस समय अपने परिवार के साथ दुबई में मौजूद है CSK के कप्तान धोनी।

Pant And Dhoni (Image Credit- Instagram)
Pant And Dhoni (Image Credit- Instagram)

कल दुबई में IPL मिनी ऑक्शन हुआ था, इस दौरान दिल्ली टीम की ऑक्शन टेबल पर Rishabh Pant मौजूद थे। जहां पंत ऑक्शन टेबल पर किसी हीरो से कम नहीं लग रहे थे, साथ ही इस दौरान वो खिलाड़ी की खरीद को लेकर अपने साथियों को टिप्स देते हुए भी नजर आए। वहीं बाद में पंत एक खास खिलाड़ी से भी मिले, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

अब Rishabh Pant की वापसी पक्की है

सड़क हादसे के बाद से Rishabh Pant अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं, जिसका असर कल देखने को मिला था। जहां ऑक्शन के दौरान पंत पहले की तरह एक्टिव और खुश नजर आ रहे थे, साथ ही उनको चलने में भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आ रही थी। ऐसे में उनका IPL 2024 में खेलना और दिल्ली टीम की कप्तानी करना फिक्स है। इससे पहले इस साल दिल्ली टीम की डेविड वॉर्नर ने कप्तानी की थी, लेकिन वॉर्नर की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन फ्लॉप रहा था।

Rishabh Pant की फिटनेस सुधारने में लगे हैं अब धोनी

*इस समय अपने परिवार के साथ दुबई में मौजूद है CSK के कप्तान धोनी।
*वहीं IPL ऑक्शन में भाग लेने के लिए Rishabh Pant भी पहुंचे थे दुबई।
*अब पंत और धोनी का Pickleball खेलते हुए दुबई से एक वीडियो आया सामने।
*जहां इस वीडियो में पंत की फिटनेस नजर आ रही है काफी गजब की।

धोनी और Rishabh Pant का ये वीडियो सामने आया है दुबई से

ऑक्शन टेबल से पंत की ये तस्वीर हुई थी काफी तेजी से वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का पूरा स्क्वाॅड:

रिटेन खिलाड़ी के गए खिलाड़ी

डेविड वाॅर्नर, ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, अभिषेक पोरेल, मिचेल मार्श, एनरिक नाॅर्खिया, पृथ्वी शाॅ, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, लुंगी एंगीडी, खलील अहमद, मुकेश कुमार, अक्षर पटेल, यश ढुल, ललित यादव।

नए खरीदे गए खिलाड़ी

हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रशिख डर, झाय रिचर्डसन, सुमीत कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?