चार साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में खेला जाएगा ये घरेलू टूर्नामेंट, BCCI ने दी हरी झंडी - क्रिकट्रैकर हिंदी

चार साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में खेला जाएगा ये घरेलू टूर्नामेंट, BCCI ने दी हरी झंडी

दिलीप ट्रॉफी 28 जून से 15 जुलाई तक बैंगलोर में 6 जोनल टीमों के बीच खेला जाएगा।

India Red with Duleep Trophy (Photo Source: Twitter)
India Red with Duleep Trophy (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के समापन के बाद अब भारतीय युवा खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट्स में जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। बीसीसीआई जल्द ही दिलीप ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी का आयोजन करने वाली है। दिलीप ट्रॉफी 28 जून से बैंगलोर में आयोजित किया जाएगा।

देवधर ट्रॉफी आखिरी बार साल 2019 में आयोजित की गई थी। आगामी देवधर ट्रॉफी अगले महीने से पुडुचेरी में आयोजित की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार देवधर ट्रॉफी 24 जुलाई से 3 अगस्त तक खेली जाएगी। लेकिन देवधर ट्रॉफी कब से शुरू होगा? इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

28 जून से शुरू होगा दिलीप ट्रॉफी

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई ने स्टेट यूनिट को सूचित किया है कि दिलीप ट्रॉफी 28 जून से 16 जुलाई के बीच 6 जोन्स- नॉर्थ, साउथ, वेस्ट, ईस्ट, सेंट्रल और नॉर्थईस्ट के बीच खेली जाएगी। पिछले साल के फाइनलिस्ट साउथ और वेस्ट को सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा। वहीं बाकी बची चार टीमें दो क्वार्टर-फाइनल मैचों के लिए आपस में भिड़ेगी। क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता टीम सेमीफाइनल में साउथ और वेस्ट से भिड़ेगी जिसके बाद फाइनल होगा।

बीसीसीआई के जनरल मैनेजर अभय कुरूविला ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, ‘सभी जोनल संयोजकों से अनुरोध है कि वे संबंधित चयन समिति की बैठक आयोजित करें और गुरूवार को या उससे पहले गाइडलाइन के अनुसार खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टॉफ के नाम सहित जमा करें।’

वहीं आदेश के बाद सेंट्रल जोन, साउथ जोन और नॉर्थईस्ट जोन ने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। वहीं ईस्ट जोन, वेस्ट जोन और नॉर्थ ने अब तक स्क्वॉड की घोषणा नहीं की है।

साउथ जोन स्क्वॉड

हनुमा विहारी (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केएस भरत, वॉशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, साई सुदर्शन, वैशाख विजय कुमार, रिकी भुई, आर समर्थ, सचिन बेबी, साई किशोर, वी कवरेप्पा, प्रदोष रंजन पॉल, शशिकांत, दर्शन मिशाल

सेंट्रल जोन स्क्वॉड

शिवम मावी (कप्तान), विवेक सिंह, हिमांशु मंत्री, कुणाल चंदेला, शुभम शर्मा, अमनदीप खरे, रिंकू सिंह, अक्षय वाडकर,उपेंद्र यादव (उप-कप्तान), ध्रुव जुरेल, सौरभ कुमार, मानव सथर, सारांश जैन, आवेश खान, यश ठाकुर

नॉर्थईस्ट जोन स्क्वॉड

रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), नीलेश लामिचाने (उप-कप्तान), किशन लिंगदोह, लैंग्लोन्याम्बा, ए.आर. अहलावत, जोसेफ ललथनखुमा, प्रफुल्लमणि (विकेटकीपर), दीपू संगमा, जोतिन फिरोइजाम, इमलीवती लेम्तुर, पलजोर तमांग, किशन सिन्हा, आकाश कुमार चौधरी, राजकुमार रेक्स सिंह, नागाहो चिशी।

close whatsapp