County Cricket: डर्बीशायर ने वॉर्सेस्टरशायर के पैट ब्राउन के साथ तीन साल का काॅन्ट्रैक्ट किया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

County Cricket: डर्बीशायर ने वॉर्सेस्टरशायर के पैट ब्राउन के साथ तीन साल का काॅन्ट्रैक्ट किया 

ब्राउन 2023 काउंटी सीजन के बाद डर्बीशायर से जुडेंगे। 

Pat Brown (Image Credit- Twitter)
Pat Brown (Image Credit- Twitter)

काउंटी क्रिकेट क्लब डर्बीशायर (Derbyshire) ने इंग्लिश सीमर पैट ब्राउन को तीन साल के काॅन्ट्रैक्ट के साथ अपनी टीम के साथ जोड़ दिया है। बता दें कि अभी यह खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट में वॉर्सेस्टरशायर (Worcestershire) क्रिकेट क्लब के खेलता है, और जैसे ही उनका काॅन्ट्रैक्ट वॉर्सेस्टरशायर के साथ खत्म होता है, तो वह नई टीम के लिए खेलने के लिए एकदम तैयार हैं। गौरतलब है कि ब्राउन का काॅन्ट्रैक्ट का इस साल वॉर्सेस्टरशायर क्लब के साथ खत्म हो रहा है।

दूसरी तरफ आपको वॉर्सेस्टरशायर क्रिकेट क्लब के बारे में जानकारी दें तो वह क्लब के लिए पिछले कुछ सालों से प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं, जिसने क्लब के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। तो वहीं पैट ब्राउन को वॉर्सेस्टर विश्वविद्यालय से स्काॅलरशिप मिली हुई है और इस विश्वविद्यालय से उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री पूरी की है। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट में भी वॉर्सेस्टरशायर के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

शानदार रहा है पैट ब्राउन का क्रिकेट करियर

बता दें कि ब्राउन ने घरेलू क्रिकेट में खेले गए 85 मैचों में 9.53 की बेहतरीन इकोनाॅमी से कुल 104 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए भी चार टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए हैं। तो वहीं जब वॉर्सेस्टरशायर ने साल 2018 में रैपिड टी-20 ब्लास्ट जीता था, तो उस समय ब्राउन टीम का हिस्सा थे, और टूर्नामेंट में उन्होंने 31 विकेट अपने नाम किए थे।

दूसरी तरफ 24 साल के पैट ब्राउन के लिए वॉर्सेस्टरशायर की जगह डर्बीशायर के लिए खेलना शायद उनके क्रिकेट करियर के लिए और शानदार व बेहतरीन साबित हो सकता है। दूसरी तरफ डर्बीशायर मैनेजमेंट ने भी इस युवा तेज गेंदबाज को टीम में शामिल कर टीम की तेज गेंदबाजी को मजबूत करने का काम किया है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि वह आगामी सीजन में डर्बीशायर के लिए किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं?

close whatsapp