आज तक किसी ने भी इस स्टाइल में विराट से शतक की डिमांड नहीं की होगी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज तक किसी ने भी इस स्टाइल में विराट से शतक की डिमांड नहीं की होगी!

भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 12 वें क्रिकेटर बने विराट कोहली।

Kohli Fans (Photo source: Twitter)
Kohli Fans (Photo source: Twitter)

विराट कोहली भारत के लिए अपना 100 वां टेस्ट खेलकर रिकॉर्ड बुक में एक और उपलब्धि दर्ज करवाने में कामयाब रहे और टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले केवल 12वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। 33 वर्षीय विराट को मैच की शुरुआत से पहले इस खास उपलब्धि के लिए उनके मुख्य कोच राहुल द्रविड़ द्वारा सम्मानित किया गया, जिन्होंने खुद भारत के लिए 164 टेस्ट खेले हैं।

19वें ओवर में जब मयंक अग्रवाल आउट हुए तो कोहली की एंट्री हुई और इस खास मौके पर फैंस ने भी खड़े होकर उनका स्वागत किया। नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं बनाने के कारण सभी की नजरें कोहली पर थी और पिछले कुछ वर्षों में सभी प्रारूपों में उनका औसत 50 से अधिक होने के बावजूद उनके आंकड़े उच्च स्तर के नहीं हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज पहली बार टेस्ट में रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेल रहे हैं और कई लोग यह देखने के लिए इंतजार कर रहे थे कि विराट अपने 100वें टेस्ट में कैसा प्रदर्शन करते हैं। कोहली के क्रीज पर रहने के दौरान, एक फैन के पोस्टर ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा, जिस पर लिखा था, ‘केहदी हुंदी सी 100 बना दे।

यहां देखिए विराट कोहली के लिए फैन का पोस्टर

इस पोस्टर का कुछ हिस्सा एक प्रसिद्ध पंजाबी गीत से लिया गया था और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पोस्टर को देखकर पता चलता है कि प्रशंसक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली के शतक का कितना बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अगर वह आगे जाकर अपना शतक बनाते हैं तो विराट के साथ-साथ यह फैंस के लिए भी राहत की बात होगी।

विराट ने अपने नाम किया एक और बड़ा रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ 45 रनोंं की पारी के दौरान विराट कोहली ने 38वां रन पूरा करते ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 8 हजार रन भी पूरे कर लिए। विराट यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। विराट से पहले सचिन तेंदुलकर (15921), राहुल द्रविड़ (13265), सुनील गावस्कर (10122), वीवीएस लक्ष्मण (8781) और वीरेंद्र सहवाग (8503) यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।

close whatsapp