CSK vs SRH: रनआउट का अभ्यास कर रहे धोनी ने अगली ही गेंद पर दिखाया अपना जलवा - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK vs SRH: रनआउट का अभ्यास कर रहे धोनी ने अगली ही गेंद पर दिखाया अपना जलवा

रवींद्र जडेजा को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के बेहतरीन कप्तान और विकेटकीपर में गिना जाता है। भले ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन धोनी अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। 21 अप्रैल को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मैच में भी धोनी ने काफी अच्छी विकेटकीपिंग की और वाशिंगटन सुंदर को रनआउट किया। इसके अलावा उन्होंने मयंक अग्रवाल को स्टंप और एडन मार्करम का कैच भी पकड़ा।

हालांकि एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की अंतिम गेंद से पहले अपने हाथ का एक गल्व उतारकर रनआउट करने का अभ्यास कर रहे हैं और उन्होंने अंतिम गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को रनआउट भी किया।

ये रही वीडियो:

मैच की बात की जाए तो सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 26 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन की बहुमूल्य पारी खेली। राहुल त्रिपाठी ने 21 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन का योगदान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शानदार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट खोकर जीत हासिल की। ऋतुराज गायकवाड़ ने 30 गेंदों में दो चौके की मदद से 35 रन की पारी खेली। डेवोन कॉनवे ने टीम की ओर से कमाल का प्रदर्शन किया और 57 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मयंक मारकंडे ने 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके। रवींद्र जडेजा को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

close whatsapp