क्या धोनी हैं 2019 के लिए भारत के सबसे उपयोगी हथियार

Advertisement

Indian cricket captain Virat Kohli (L) with teammate Mahendra Singh Dhoni. (Photo Source: ISHARA S. KODIKARA/AFP/Getty Images)

होशियार हो जाइये, अब धोनी का नया रूप सामने आयेगा| वो धोनी जो टीम को आगे से राह दिखायेगा| वो धोनी जो कप्तान न होते हुए भी कप्तानी करेगा| ये सब होगा 2019 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए| जानना है कैसे तो बस लेख पढ़ते रहिये|

Advertisement
Advertisement

समाधान मैन ऑफ़ इंडियन क्रिकेट

जब भी विराट दुविधा में होते हैं, जब भी कोच और चयनकर्ता असमंजस में होते हैं एक नाम सामने आता है महेंद्र सिंह धोनी| न सिर्फ उनके पास लम्बा अनुभव है बल्कि प्रेसेंस ऑफ माइंड भी कमाल का है| अपने कप्तानी के दिनों में कितने नए चेहरों को मौके देकर भारतीय क्रिकेट का चमकता सितारा बना दिया माही भाई ने| और जब विराट इसी डगर पे चलते हैं तो धोनी की सलाह बड़ी काम अति है जिनकी पारखी नज़र से खिलाड़ी का माद्दा जांचने में मदद मिलती है|

बिजली सी रफ़्तार

जिस खिलाड़ी के पास क्रिकेट में सबसे तेज़ स्टंपिंग का रिकॉर्ड हो उसके विषय में बाकी क्या कहा जाये| चाहे रिफ्लेक्स कैचेस हों या रन आउट के अवसर, मजाल है धोनी की नाक के नीचे से कोई बाख के निकल जाये| याद है न 2016 टी-20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के अंतिम ओवर में एमएस की वो यादगार दौड़| इसलिए भी धोनी श्रेष्ठ कतार में शामिल होते हैं की स्पिनर्स को वो हाथ से ही पिक कर लेते हैं|

रोल में बदलाव

जाहिर है अब धोनी पहले वाले पिंचहिटर नहीं रहे तो उनका बल्लेबाज़ी क्रम में ऊपर आना बनता है| जाधव और पाण्डेय जैसे खिलाड़ियों को अब आगे आकर फिनिशेर की भूमिका निभानी और इसमें वो धोनी से काफी टिप्स ले सकते हैं| इसलिए ये ज़रूरी है की 2019 के सफ़र में ये सेनापति अपने कौशल और कला से पूरी टीम को गाइड करता रहे और टीम का आत्मविश्वास ऊपर रखे|

कोहली का भरोसा

कप्तान को भी धोनी भाई से काफी उम्मीदें हैं जिसे वो मीडिया में कई बार स्वीकार भी कर चुके हैं| इस वर्ष धोनी का औसत 55 से भी अधिक है| 300 से ज्यादा मैच, करीब 10 हज़ार रन और फिटनेस में भी सबसे अव्वल, फिर भी आलोचनाओं का दौर थमता ही नहीं| क्रिकेट के उसेन बोल्ट कहे जाने वाले धोनी टीम पर बोझ बनने वालों में से हैं ही नहीं| जिस दिन उन्हें लगेगा की उनसे बेहतर विकल्प देश के क्रिकेट गलियारों में मौजूद है वो बिना कहे मैदान छोड़ देंगे| लेकिन लगता नहीं विराट उन्हें ऐसा जल्द करने देंगे| इंतज़ार कीजिये की कब आप धोनी की वो धुआंधार पारी दुबारा देखेंगे और उनसे सन्यास का सवाल रोज़ रोज़ पूछना बंद करेंगे|

Advertisement