धोनी ने पहले मारे कई छक्के और फिर गेंद ढूंढ़ते आए नजर
अभ्यास खत्म करने के बाद धोनी खुद झाड़ियों में गेंदों को ढूंढ़ते नजर आए।
अद्यतन - Aug 25, 2021 3:02 pm

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा खबरों में बने रहते हैं। आईपीएल हो या ना हो, धोनी का मजेदार वीडियो कहीं ना कहीं मिल ही जाता है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो CSK टीम के अभ्यास से जुड़ा है। साथ ही इस वीडियो ने दिखा दिया है कि धोनी आज भी कितनी सादगी से रहना पसंद करते हैं।
क्या है धोनी के नए वीडियो में खास?
IPL फेज-2 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स यूएई पहुंच चुकी है और टीम ने अभ्यास भी शुरू कर दिया है जिसके वीडियो लगातार ट्रेंड भी कर रहे हैं। इस बीच धोनी के एक वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है, जिसमें वो अभ्यास के बाद कुछ अलग करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, धोनी का ये काम फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो पर कमेंट्स की कतार लग गई है।
*वीडियो में लंबे-लंबे छक्के लगा रहे थे धोनी।
*जिसके बाद सभी गेंदें मैदान के अंदर की झाड़ियों में चली गई।
*बल्लेबाजी अभ्यास खत्म करने के बाद धोनी खुद झाड़ियों में गेंदों को ढूंढ़ते नजर आए।
*अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें धोनी का वो वायरल वीडियो
Dhoni's Sixes 🤝🏻 Our love for Thala
Out of bounds#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @msdhoni pic.twitter.com/PA8smfxuw5
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) August 24, 2021
CSK कब खेलेगी अपना पहला मैच
साल 2020 का आईपीएल माही की टीम कभी याद नहीं रखना चाहेगी क्योंकि उस सीजन में माही की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। लेकिन टीम ने शानदार वापसी करते हुए 2021 के पहले फेज में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम मजबूत नजर रही है। वहीं, टीम ने दूसरे फेज के लिए अभ्यास शुरू कर दिया है, जिसमें ज्यादातर खिलाड़ी जुड़ चुके हैं।
*19 सितंबर को मुंबई की टीम से होगा माही की टीम का मुकाबला।
*अब तक टीम ने 7 में से 5 मैच किए हैं अपने नाम।
*दूसरे नंबर पर मौजूद है CSK की टीम अंक तालिका में।