"Dhoni लास्ट बॉल पर सिक्स मारे, पर..." लखनऊ की टीम ने धोनी के लिए लगाए पूरे शहर में बैनर, पढ़कर बोलेंगे ये क्या भाई

“Dhoni लास्ट बॉल पर सिक्स मारे, पर…” लखनऊ की टीम ने धोनी के लिए लगाए पूरे शहर में बैनर, पढ़कर बोलेंगे ये क्या भाई

लखनऊ चाहता है की धोनी उनके खिलाफ छक्के लगाए, लेकिन मैच LSG की टीम ही जीते। 

Dhoni (Photo Source X)
Dhoni (Photo Source X)

आज शुक्रवार को आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से उनके होमग्राउंड पर होगा। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई ने अपने पिछले दो मैच जीते हैं, जबकि केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ लगातार दो मैच हार गई है। लखनऊ के बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं, ऐसे में चेन्नई के गेंदबाजों के सामने वह कैसा प्रदर्शन करेंगे यह देखना दिलचस्प होगा।

इस मैच में एक इंसान का इंतेजार बेसब्री से हो रहा होगा, वह है धोनी। पूरा देश धोनी की बल्लेबाजी देखने के लिए पागल रहता है। धोनी का फैनबेस ऐसा है कि वह जिस भी टीम के होमग्राउंड में खेलने जाते हैं वह CSK और धोनी की जर्सी से भरा रहता है। आईपीएल 2024 में धोनी का क्रेज काफी बढ़ चुका है, जिसकी कोई सीमा नहीं है। वह हर दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग होते रहते हैं।

फिलहाल धोनी इस वक्त लखनऊ में अगले मैच के लिए मौजूद हैं। इसपर लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनका स्वागत बड़े ही खास ढंग से किया है, पूरे लखनऊ में धोनी के होर्डिंग्स लगे हुए हैं। यह होर्डिंग्स देखकर आपका दिन बन जाएगा।

धोनी ने मुंबई इंडियंस के मैदान में की छक्कों की बरसात

मुंबई इंडियंस के खिलाफ CSK ने अपने पिछले मुकाबले में जीत दर्ज की थी। धोनी ने वानखेड़े स्टेडियम में अपने 3 सिक्स से पूरे माहौल को रोशन कर दिया था। वह 4  गेंद शेष रहते बल्लेबाजी करने आए और हार्दिक पांडया के खिलाफ छक्कों की हैट्रिक लगा दी थी। उन्होंने चार गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए, जो खेल का निर्णायक रन साबित हुआ। लखनऊ भी चाहता है की इस मैच में धोनी छक्के लगाए लेकिन मैच उनकी टीम ही जीते। 

LSG द्वारा लगाए होर्डिंग्स में लिखा है, “हम चाहते हैं कि एमएस धोनी मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाएं, लेकिन जब CSK को आखिरी गेंद पर 12 रन चाहिए हो।”

देखें धोनी के लिए लगाए गए होर्डिंग्स

close whatsapp