शायद इंडिया-न्यूजीलैंड का मैच नहीं देख रहे धोनी, वाइफ संग निकल पड़े हैं घूमने - क्रिकट्रैकर हिंदी

शायद इंडिया-न्यूजीलैंड का मैच नहीं देख रहे धोनी, वाइफ संग निकल पड़े हैं घूमने

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सेमीफाइनल मैच।

Dhoni (Image Credit- Instagram)
Dhoni (Image Credit- Instagram)

आज टीम इंंडिया का वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला चल रहा है, वहीं ये मैच फैन्स को धोनी की याद दिला देता है। साल 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में माही इस टीम के खिलाफ खेलते हुए रन आउट हुए थे, इसी रन आउट को फैन्स नहीं भूल पाए हैं। इसी बीच माही की नई तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

धोनी का था वो आखिरी इंटरनेशनल मैच

जी हां, साल 2019 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार मिली थी, वहीं ये मुकाबला ही धोनी का आखिरी इंटरनेशनल मैच था। उसके बाद उन्होंने कोई मैच नहीं खेला था भारतीय टीम से और साल 2020 में माही ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

शायद धोनी को नहीं देखना इंडिया-न्यूजीलैंड का मैच

*टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सेमीफाइनल मैच।
*इस बीच टीम के पूर्व कप्तान धोनी की एक तस्वीर आई सोशल मीडिया पर।
*माही की वाइफ ने ये तस्वीर की पोस्ट, Lwali घूमने गया है ये कपल।
*मैच के बीच भी ये तस्वीर हो गई फैन्स के बीच काफी वायरल।

सोशल मीडिया पर सामने आई धोनी की ये तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

रोहित ने वनडे मैच को बना दिया टी20 मुकाबला

टीम इंडिया आज न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी कर रही है, इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने तेजी से बल्लेबाजी की। जहां हिटमैन ने अपनी पारी में 29 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन बनाए, साथ ही रोहित ने अपनी पारी में चौके और छक्कों में ही डील किया। खबर लिखने जाने तक गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और उनके साथ विराट कोहली खेल रहे हैं। साथ ही इस मैच को देखने स्टार फुटबॉलर रहे चुके David Beckham भी पहुंचे हैं, इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों से काफी देर तक बात की और सचिन तेंदुलकर भी उस वक्त वहां मौजूद थे। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया की दुनिया में तेजी से हर जगह वायरल हो रही है।

हिटमैन का दिखा आज मुंबई में अलग अंदाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?