धोनी के जबरा फैन की मुराद आखिरकार पूरी हो गई है भाईसाहब

हरियाणा से रांची पैदल चलकर पहुंचा फैन अजय गिल।

Advertisement

Dhoni With Fan (Image Credit- Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी के करोड़ों फैन है, जो माही से एक बार मिलना चाहते हैं और उनके साथ बात करना चाहते हैं। लेकिन ये मुराद काफी कम लोगों की ही पूरी होती है, ऐसे ही कम लोगों में से एक हैं अजय गिल। जहां अजय का एक लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है और उनसे आकर खुद धोनी मिले, जिसे बाद इस फैन की माही के साथ तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

Advertisement
Advertisement

धोनी के इस फैन ने क्या अलग किया ऐसा?

वैसे को हमने कई बार धोनी के फैन्स को देखा है, जो मैच के दौरान मैदान में घुस जाते थे और माही के पैरों में पड़ जाते थे। लेकिन कुछ फैन्स ऐसे भी होते हैं, जो दीवानगी की हद पार कर देते हैं। साथ ही ये फैन्स ऐसा कुछ कर देते हैं, जिसके बाद धोनी को इनसे मिलकर इन्हें खुश करना ही पड़ा है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है और अजय गिल नाम का ये फैन अब सुर्खियां बटोर रहा है।

*हरियाणा से रांची पैदल चलकर पहुंचा फैन अजय गिल।
*रांची पहुंचने के बाद फैन अजय ने धोनी को गले से लगाया।
*साथ ही धोनी ने ऑटोग्राफ और फोटो क्लिक करना के अजय को किया खुश।
*इससे पहले भी फैन अजय आया था पैदल रांची, तब नहीं मिले थे धोनी।

फैन अजय गिल के साथ माही

धोनी कुछ समय पहले तक टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए थे, जहां माही टी-20 वर्ल्ड कप दौरान टीम के साथ बतौर मेंटोर जुड़े हुए थे। वहीं अब धोनी रांची में हो और अपने फॉर्म हाउस पर समय बिता रहे हैं, साथ ही इस दौरान वो रांची के स्टेडियम में भी जाती है। यहां धोनी कई जिम के साथ-साथ टेनिस भी खेल रहे हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। साथ ही अब देखना अहम होगी की साल 2022 के IPL के लिए क्या धोनी CSK के साथ जुड़े रहेंगे या नहीं।

Advertisement