Dhoni के बिना आज भी अधूरी है टीम इंडिया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दिखा खास नजारा - क्रिकट्रैकर हिंदी

Dhoni के बिना आज भी अधूरी है टीम इंडिया, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दिखा खास नजारा

आज वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सामना हो रहा है पाकिस्तान से।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान Dhoni को इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़े काफी समय हो गया है, लेकिन उसके बाद भी फैन्स के बीच उनका क्रेज पहले जैसा ही है। जिसका नजारा वनडे वर्ल्ड कप में 2023 में देखने को मिला है, जहां इंडिया और पाकिस्तान मैच के दौरान माही के फैन्स मौजूद रहे हैं और वो अपने साथ एक खास चीज लेकर आए थे।

Dhoni ने आखिरी वर्ल्ड कप कब खेला था?

टीम इंडिया ने Dhoni की कप्तानी में ICC का हर एक बड़ा खिताब अपने नाम किया है, वहीं धोनी ने अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप साल 2019 वाला खेला था। जहां उस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था और वहां टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी। साथ ही उस मैच में माही रन आउट हुए थे, जिसे कोई नहीं भूल पाया है आज तक।

टीम इंडिया की जान हैं अभी भी सभी के प्यारे Dhoni

*आज वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सामना हो रहा है पाकिस्तान से।
*इस दौरान कैमरामैन ने एक खास चीज पर घूमा दिया अपना कैमरा।
*अहमदाबाद के स्टेडियम में कुछ फैन्स लेकर पहुंचे थे Dhoni  का पोस्टर।
*जहां इस बड़े पोस्ट पर अंग्रेजी में लिखा था- MISS U Dhoni

मैच के बीच दिखा था Dhoni का ये पोस्टर

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पस्त कर दिया

दूसरी ओर अहमदाबाद में जारी इंडिया-पाकिस्तान के मैच में, रोहित की सेना का दबदबा देखने को मिला है। जहां टीम इंडिया की गेंदबाजी के आगे पाक टीम बुरी तरह फेल साबित हुई और पूरी टीम सिर्फ 191 रनों पर ऑल आउट हो गई। पाक टीम की तरफ से कप्तान बाबर आजम ने अर्धशतक लगाया, तो रिजवान 49 रनों पर आउट गए। वहीं बाकी के पाक बल्लेबाज बुरी तरह फेल रहे और टीम इंडिया ने आधा मैच अपनी पकड़ में कर लिया है। वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से 7 बार हुआ है और हर बार टीम इंडिया ने जीत अपने नाम की है।

हार्दिक दिखे पूरे जोश में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?