धोनी की तारीफ करते नहीं थक रहे संजय मांजरेकर

मैं एमएस धोनी के बारे में वास्तव में भावुक महसूस कर रहा हूं- मांजरेकर।

Advertisement

Sanjay Manjrekar and. MS Dhoni. (Photo Source: Getty Images and IPL/BCCI)

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर वैसे तो खिलाड़ियों की कमियां निकालने के लिए और उनपर तंज कसने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार कुछ अलग सुनने को मिला है। जहां मांजरेकर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है, साथ ही इस दौरान इस पूर्व खिलाड़ी ने कैप्टन कूल को एक खास नाम भी दे दिया है।

Advertisement
Advertisement

संजय मांजरेकर ने धोनी को दिया एक खास नाम

चेन्नई की कमान संभालने वाले धोनी आईपीएल के दूसरे फेज में जमकर ट्रोल हुए हैं, जहां उनके ट्रोल होने का कारण था धीमी बल्लेबाजी और जडेजा से पहले बल्लेबाजी करने के लिए आना। लेकिन कल हुए दिल्ली के खिलाफ अहम मैच में धोनी की महज 18 रनों की पारी ने सभी के मुंह पर ताले जड़ दिए, साथ ही अब संजय मांजरेकर भी कैप्टन कूल के गुणगान कर रहे हैं।

*मैं एमएस धोनी के बारे में वास्तव में भावुक महसूस कर रहा हूं- मांजरेकर।
*ESPNCricinfo से बात करते हुए मांजरेकर ने धोनी को शेर बताया।
*धोनी ने बताया दिया कि क्यों हम उनको महान मानते हैं- संजय मांजरेकर।
*साथ ही इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि धोनी ने दबाव में भी शानदार बल्लेबाजी की।

माही के आत्मविश्वास पर भी बोले मांजरेकर

आगे बोलते हुए मांजरेकर ने धोनी के आत्मविश्वास की भी जमकर तारीफ की और कहा कि माही करियर के इस दौर में भी फिनिशर का काम बखूबी निभा रहे हैं जो काफी शानदार है। इससे पहले धोनी लोगों के निशाने पर आ गए थे, जहां उनकी बल्लेबाजी और टीम को मिल रही लगातार हार से फैन्स निराश थे। लेकिन अब टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद से माहौल पूरी तरह बदल गया है और अब हर जगह सिर्फ धोनी का ही नाम है।

Advertisement