धोनी-रोहित और कोहली के ऑटोग्राफ्ड सामानों ने चैरिटी नीलामी में बटोरे करोड़ों, 40 लाख में बिकी जर्सी; देखें पूरी लिस्ट
विपला फाउंडेशन के लिए आयोजित 'क्रिकेट फॉर चैरिटी' नीलामी में विराट कोहली की जर्सी पर सबसे ज्यादा बोली लगी।
अद्यतन - Aug 24, 2024 4:17 pm

List of items sold in the ‘Cricket for a Cause’ auction: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने हाल ही में जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए एक नीलामी का आयोजन किया। इस नीलामी में खिलाड़ियों द्वारा इस्तेमाल की गई वस्तुओं और ऑटोग्राफ्ड सामानों को बोली के लिए रखा गया था। केएल राहुल और पत्नी अथिया शेट्टी ने इस नीलामी से विपला फाउंडेशन के लिए कुल 1.93 करोड़ रुपये जुटाए।
विपला फाउंडेशन के लिए आयोजित ‘क्रिकेट फॉर चैरिटी’ नीलामी में विराट कोहली की जर्सी पर सबसे ज्यादा बोली लगी। विराट की जर्सी के आगे रोहित शर्मा और एमएम धोनी का बल्ला फीका पड़ गया। आइए जानते हैं आखिर विराट कोहली की जर्सी और अन्य सामान के लिए कितनी बोलियां लगीं?
विराट कोहली की जर्सी और ग्लव्स कितने में बिके?
‘क्रिकेट फॉर चैरिटी’ नाम की इस नीलामी में विराट कोहली की जर्सी ने तहलका मचा दिया। कोहली ने केएल राहुल को वर्ल्ड कप की साइन की हुई जर्सी दी, जो 40 लाख रुपये में बिकी। उनके हैंड ग्लव्स की कीमत 28 लाख रुपये रही।
एमएस धोनी का बैट कितने में बिका?
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का बल्ला, जिसे उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2024 संस्करण में इस्तेमाल किया था, उसे एक खरीदार ने ₹13 लाख में खरीदा।
रोहित शर्मा के बैट और ग्लव्स कितने में बिके?
टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले पर भी खूब बोली लगी। इसे 24 लाख रुपये में खरीदा गया, जबकि उनके बल्लेबाजी दस्तानों पर सबसे ज्यादा 7.50 लाख रुपये की बोली लगी।
‘क्रिकेट फॉर ए कॉज’ नीलामी में बिके चीजों की लिस्ट-
- भारत के पूर्व मुख्य कोच और कप्तान राहुल द्रविड़ का बल्ला (₹11 लाख)।
- जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया की जर्सी (₹8 लाख)।
- रविचंद्रन अश्विन की टेस्ट जर्सी (₹4.20 लाख)।
- रवींद्र जडेजा की चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) की जर्सी (₹2.40 लाख)।
- ऋषभ पंत के विकेटकीपिंग दस्ताने (₹3.80 लाख) और बल्ला (₹7 लाख)।
- श्रेयस अय्यर का बल्ला (₹2.80 लाख) शामिल।
विदेशी खिलाड़ियों के सामान कितने में बिके
- दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के विकेटकीपिंग ग्लव्स 1.10 लाख रुपये में बिके।
- वेस्टइंडीज के विकेटकीपर निकोलस पूरन की लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) जर्सी 45,000 रुपये में बिकी।
- भारतीय टीम द्वारा हस्ताक्षरित केएल राहुल की टेस्ट जर्सी नीलामी में 11 लाख में बिकी।
- केएल राहुल का साइन किया हुआ बैट (जिसे उन्होंने 2023 वनडे विश्व कप में इस्तेमाल किया था) ₹7 लाख में बिका।
- क्रिकेट स्टार के टीम इंडिया के हेलमेट और साइन किए गए बैटिंग ग्लव्स को क्रमशः ₹4.20 लाख और ₹1.60 लाख में खरीदा गया।
यहां देखें तस्वीरों के माध्यम से पूरी लिस्ट
Full details about the auction conducted by KL Rahul & Athiya Shetty for needy children 🫡
– 1.93 crore were raised from auction…!!!! pic.twitter.com/r7UYKqgwcD
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 23, 2024