CSK Captain MS Dhoni Ruturaj Gaikwad

Breaking News: MS Dhoni ने छोड़ी CSK की कप्तानी, रुतुराज गायकवाड़ होंगे चेन्नई के अगले कप्तान

एमएस धोनी की कप्तानी में पांच बार आईपीएल चैंपियन बनी चेन्नई सुपर किंग्स।

Ruturaj Gaikwad and MS Dhoni
Ruturaj Gaikwad and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

IPL 2024 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी सीजन के लिए एमएस धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को कप्तान नियुक्त किया है। इस खबर की जानकारी IPL ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट करके दी है। ऐसे में जो फैंस एमएस धोनी की इस साल कप्तानी करते हुए देखना चाहते थे यह उनके लिए बड़ा झटका है।

आपको बता दें कि एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले 2022 में चेन्नई ने पहली बार अपनी कप्तानी में बदलाव किया था और रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाने का फैसला किया था। लेकिन उनका वो फैसला गलत साबित हुआ था और चेन्नई का प्रदर्शन उस सीजन काफी खराब रहा था। फिर बीच सीजन में एमएस धोनी को वापस कप्तानी की जिम्मेदारी लेनी पड़ी थी।

बतौर कप्तान MS Dhoni के आंकड़े CSK के लिए

आपको बता दें कि, एक कप्तान के रूप में आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है। उन्होंने दो टीमों के लिए कप्तानी की है। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स शामिल हैं। अपनी कप्तानी में धोनी ने 226 मैचों में से 133 मैच जीते हैं। 91 में उन्हें हार मिली है, जबकि दो मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।

226 में से धोनी ने 212 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तानी की है। इसमें से उन्हें 128 मैचों में जीत और 82 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इनमे से दो मुकाबले ऐसे रहे जिसका कोई नतीजा नहीं निकला है। वहीं CSK के लिए उनका जीत % 60 से अधिक का रहा है। इन आंकड़ों को देखते हुए ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि एमएस धोनी इस लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।

सीएसके का आईपीएल 2024 के लिए फुल स्कॉड: रुतुराज गायकवाड़, (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अवनीश राव अरवेली, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद , मिशेल सैंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, शार्दुल ठाकुर , समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, महेश थीक्षाना

close whatsapp