जैकब मार्टिन की मदद के लिए धोनी की टीम आई आगे, इलाज के लिए लाखों रुपए दिए

Advertisement

MS Dhoni. (Photo by Matt King/Getty Images)

भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय और बड़ौदा क्रिकेट के दिग्गज जैकब मार्टिन 27 दिसंबर को एक दुर्घटना के बाद गंभीर स्थिति में हैं और उन्हें चिकित्सा खर्चों को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता की सख्त जरूरत है। इस सिचुएशन में उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से लेकर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और क्रुणाल पांड्या ने मदद की है।

Advertisement
Advertisement

मार्टिन के मददगारों में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी जुड़ गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने मार्टिन के इलाज के लिए 3 लाख रुपए का योगदान दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जैकब मार्टिन के लिए उपचार के लिए 3 लाख रुपए का योगदान दिया। बड़ौदा क्रिकेटर 27 दिसंबर को ओल्ड पैडरा रोड पर दुर्घटना का शिकार हुआ। जब मार्टिन अपने परिवार के लिए आइसक्रीम खरीदने के लिए बाहर गए तो उनका दोपहिया वाहन एक स्पीड ब्रेकर से फिसल गया। उनकी पसलियों में गहरी चोट आई। और एक पैर और एक हाथ को फ्रैक्चर हो गया। उन्हें एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां वे गंभीर हालत में हैं।

Jacob Martin. (Photo Source: Twitter)

इलाज के लिए मांगी थी मदद : इस पूर्व क्रिकेटर की पत्नी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से मदद मांगी थी। बोर्ड ने तुरंत उनके इलाज के लिए 5 लाख रुपये मंजूर किए। मार्टिन के उपचार की अनुमानित लागत 70,000 प्रतिदिन है। उनके मदद के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली तब भारतीय टीम के कप्तान थे, जब मार्टिन ने पदार्पण किया था। गांगुली ने भी मदद के लिए आगे आए।

जैसे जैसे लोगों को पता चल रहा है, वे मार्टिन की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी इस मुश्किल समय में मार्टिन की आर्थिक मदद करके लोगों की तारीफ पाई है।

Advertisement