Video: धोनी की बेटी जीवा ने पापा को कहा गुड गर्ल

Advertisement

Ziva Dhoni. (Photo Source: Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया भर में लोग जानते हैं और दुनिया भर में उनके लाखों फैंस भी हैं. मगर धोनी की लोकप्रियता में उन्हें उनकी बेटी पीछे छोड़ती जा रही हैं. क्योंकि महज 3 साल की उम्र में धोनी की बेटी जीवा सिंह धोनी एक बड़ी सेलिब्रिटी बन चुकी हैं. क्योंकि जीवा का अपना एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है. जिसमें तरह तरह के कमेंट पोस्ट हो रहे हैं और उन पोस्ट पर लाखों लाइक्स और हजारों कमैंट्स भी आने लगे हैं.

Advertisement
Advertisement

धोनी की बेटी जीवा का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी मां यानी धोनी की पत्नी साक्षी ने बनाया है. और सबसे खास बात यह है कि जब भी जिवा किसी इवेंट में जाती है तो सारी लाइमलाइट अकेले ही चुरा लेती हैं. क्योंकि जीवा के मुस्कान और उनकी नटखट अदाएं धोनी और साक्षी के साथ साथ उनके इंस्टाग्राम के फैंस को भी काफी पसंद आते हैं.

धोनी की बेटी जीवा का एक 5 महीने पुराना वीडियो जीवा के फैंस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं क्योंकि इस वीडियो में जीवा अपनी मां के साथ नजर आ रही है और वीडियो में जीवा अपने तोतली आवाज में और काफी प्यारे अंदाज में कह रही है ‘मैं बैड बॉय हूं और पापा गुड गर्ल है’. भले ही जीवा का यह पुराना वीडियो है लेकिन इस वीडियो में जीवा काफी प्यारी लग रही है.

जीवा सिंह धोनी का वीडियो कई बार अलग अलग अंदाज में उनके इंस्टाग्राम पर नजर आता है कभी जीवा गोल गोल रोटियां बनाती हुई नजर आती हैं कभी मैदान पर अपने पापा को पानी पिलाकर और तू कभी बीमार होने के बावजूद भी अपनी मनमोहक आवाज में कई भाषा की गीत गुनगुनाती नजर आती है.

Advertisement