साक्षी भाभी ने फैन्स को दिया दिवाली Surprise, धोनी की झलक देख फैन्स का बन गया दिन
दिवाली के खास मौके पर साक्षी ने कुछ तस्वीरें की पोस्ट।
अद्यतन - Nov 13, 2023 12:54 pm

इन दिनों सोशल मीडिया की दुनिया में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी की धूम है, जहां आए दिन माही से जुड़े पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब ऐसा ही कुछ दिवाली के मौके पर हुआ है, वहीं थाला के फैन्स को उम्मीद नहीं थी कि वो धोनी की झलक दिवाली के दिन देख पाएंगे। लेकिन साक्षी भाभी ने तो सभी को इस खास मौके पर सरप्राइज दे दिया।
हाल ही में एक फैन्स के साथ आया था धोनी का वीडियो
कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जहां इस वीडियो में धोनी अपने एक फैन के साथ नजर आ रहे थे। इस दौरान माही ने उस फैन की कार के अंदर एक खास जगह पर ऑटोग्राफ दिया था, वहीं फैन से माही काफी सरल अंदाज में बात कर रहे थे और धोनी की ये ही सादगी फैन्स को पसंद आती है।
धोनी ने फैन्स को दिया दिवाली पर Surprise
*दिवाली के खास मौके पर साक्षी ने कुछ तस्वीरें की पोस्ट।
*इन तस्वीरों में धोनी अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ आए नजर।
*ऋषभ पंत भी पहुंचे थे धोनी के घर, उन्होंने भी वहां मनाई दिवाली।
*कुछ ही देर में इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई ये तस्वीरें।
साक्षी भाभी ने दिवाली के मौके पर ये खास तस्वीरें की शेयर
कार में ऑटोग्राफ देते हुए धोनी का ये वीडियो हुआ था वायरल
पंत की वापसी को लेकर भी खबर आई है इस बार
दूसरी ओर धोनी के साथ तस्वीरों में नजर आए ऋषभ पंत की वापसी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जो खुद सौरव गांगुली ने दी है। दादा ने साफ कर दिया कि पंत IPL 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे और वो ही दिल्ली टीम की कप्तानी करेंगे। अभी दिल्ली टीम का एक खास कैम्प लगाया गया है, जिसमें पंत मौजूद हैं लेकिन वो ट्रेनिंग नहीं कर रहे हैं और उनकी ट्रेनिंग जनवरी महीने में शुरू होगी। वहीं इटंरनेशनल क्रिकेट में वो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए वापसी कर सकते हैं।