अपनी बढ़ती उम्र के साथ यंग हो रहे हैं धोनी, फैन्स ये वीडियो देख हो गए माही के फिर से कायल
अनंत अंबानी और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं धोनी।
अद्यतन - Mar 4, 2024 11:10 am

CSK टीम के कप्तान धोनी के इन दिनों कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, माही के ये वीडियो आ रहे हैं जामनगर से। जहां इन वीडियो में कभी माही सलमान खान से मिल रहे हैं, तो कभी डांडिया खेल रहे हैं। इसी कड़ी में कप्तान साहब का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो हद से ज्यादा ही यंग दिख रहे हैं और फैन्स को ये वीडियो हद से ज्यादा पसंद आ रहा है।
कई स्टार क्रिकेट खिलाड़ी पहुंचे थे जामनगर
अनंत अंबानी और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन जामनगर में हुआ था, इस दौरान कई क्रिकेट स्टार जामनगर पहुंचे थे। धोनी के अलावा टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, पोलार्ड, टिम डेविड सहित कई खिलाड़ी जामनगर में हुए इस कार्यक्रम में पहुंचे थे और वहां से भी कई वीडियो तेजी से वायरल हुए थे।
चलो आपको मिलाते हैं आज यंग धोनी से
*अनंत अंबानी और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं धोनी।
*इस दौरान माही का वाइफ साक्षी के साथ एक नया वीडियो आया है इंस्टा पर।
*जहां नए वीडियो में माही शेरवानी में एक दम यंग नजर आ रहे हैं।
*साथ ही इस वीडियो में नजर आ रहे हैं साउथ के फिल्मी सुपरस्टार भी।
धोनी का ये वीडियो आएगा आपको काफी पसंद
वाइफ साक्षी के साथ माही की एक तस्वीर
CSK टीम को लगा बड़ा झटका
एक तरफ CSK टीम का स्पेशल कैंप शुरू हो गया है IPL 2024 के लिए, दूसरी ओर इस टीम को एक बड़ा झटका लगा है। जहां टीम के धाकड़ बल्लेबाज डेवोन कॉनवे चोटिल हो गए हैं, जिसके बाद उनकी अंगूठे की सर्जरी होगी और वो मई तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में टीम सरफराज खान को अपने दल में शामिल कर सकती है, सरफराज को IPL 2024 के लिए ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा था और वो पहले दिल्ली टीम का हिस्सा थे। वैसे CSK टीम का पहला मैच IPL 2024 में RCB से होगा और ये मैच 22 मार्च के दिन चेन्नई में खेला जाएगा।