आज मैं जो कुछ भी हूं, कॉकरमाउथ क्रिकेट क्लब की वजह से हूं: बेन स्टोक्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज मैं जो कुछ भी हूं, कॉकरमाउथ क्रिकेट क्लब की वजह से हूं: बेन स्टोक्स

कॉकरमाउथ क्रिकेट क्लब ने मेरे क्रिकेटिंग करियर में बहुत सकारात्मक प्रभाव डाला है। आज मैं जो कुछ भी हूं इस क्लब की वजह से हूं: बेन स्टोक्स

Ben Stokes of England (Photo by Gareth Copley/Getty Images)
Ben Stokes of England (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने बचपन की क्रिकेट क्लब कॉकरमाउथ का दौरा किया। ये वो जगह है जहां स्टोक्स 12 साल की उम्र में न्यूज़ीलैंड से निकलकर आ गए थे। जब उनसे पूछा गया कि आपने कभी सपने में भी सोचा था कि आप अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान बनेंगे तब उन्होंने कहा कि मेरे दिमाग में ये ख्याल कभी आया ही नहीं था। बता दें, जो रूट के कप्तानी पद से इस्तीफा देने के बाद और न्यूजीलैंड की सीरीज शुरू होने से पहले बेन स्टोक्स को इंग्लैंड टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।

स्टोक्स ने आगे कहा कि वह बस यही सोच रहे थे कि उस उम्र में वो अगले दिन क्या करेंगे। कॉकरमाउथ क्रिकेट क्लब के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, वह हमेशा यहां खेलना पसंद करते थे साथ ही इस क्लब ने उनके क्रिकेट करियर में बहुत मदद की है। BBC के मुताबिक, बेन स्टोक्स ने कहा कि, ‘मैंने इंग्लैंड का कप्तान बनने का दूसरी बार भी विचार नहीं किया था। मैं उस उम्र में बस यही सोचता था कि अगले दिन क्या करूंगा।

क्रिकेट हमेशा सबसे सुलभ खेलों में से एक रहा है: बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स ने आगे कहा कि, “मैं हमेशा यहां वापस आकर काफी खुश होता हूं और मुझे काफी मजा आता है। कॉकरमाउथ क्रिकेट क्लब ने मेरे क्रिकेटिंग करियर में बहुत सकारात्मक प्रभाव डाला है। आज मैं जो कुछ भी हूं इस क्लब की वजह से हूं। मुझे लगता है कि क्रिकेट हमेशा सबसे सुलभ खेलों में से एक रहा है। सभी प्रशंसक इस खेल का लुफ्त उठाते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि आप अपने प्रशंसकों को नाराज ना करें।”

कॉकरमाउथ के पूर्व खिलाड़ी गेरथ वाइट ने बताया कि कैसे बेन स्टोक्स इस क्लब के युवा खिलाड़ियों को आकर प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि स्टोक्स ने कई सालों में काफी युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कड़ी मेहनत से इस पद को हासिल किया है और उनको देखकर और भी युवा खिलाड़ी उनके जैसा बनना चाहते हैं।

वाइट ने कहा कि, “हमारे पास कई सालों से एक संपन्न जूनियर वर्ग है। बेन स्टोक्स ने यहां के सभी युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने अपने दम पर इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान हासिल की है और मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे भी वह ऐसे ही प्रदर्शन करते रहेंगे। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला 23 जून से शुरू होगा। यह मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा।”

close whatsapp