मैदान पर दिखे विराट के अलग-अलग अवतार, कभी आया कोहली को गुस्सा तो कभी आया रोना
CSK के खिलाफ विराट कोहली के मैदान पर दिखे अलग-अलग अवतार।
अद्यतन - May 19, 2024 12:34 pm

IPL 2024 में विराट कोहली का एक अलग ही अवतार देखने को मिला है, जहां उनका उत्साह और गुस्सा दोनों टीम के लिए काम में आया है। साथ ही उन्होंने अपने बल्ले से भी RCB टीम का काम कई मौकों पर आसान किया है, वहीं CSK के खिलाफ विराट के अलग-अलग अवतार देखने को मिले और अब उससे जड़े वीडियो के अलावा तस्वीरें भी वायरल हो रही है।
CSK के खिलाफ भी विराट कोहली ने बनाए रन
वहीं CSK के खिलाफ RCB टीम का ये सबसे अहम मैच था, इसे जीत फाफ की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। वहीं इस मैच में विराट ने 29 गेंदों पर 47 रनों की अहम पारी खेली थी, इस दौरान 4 छक्के और 3 चौके भी जड़े थे। वैसे इस समय ऑरेंज कैप विराट के सिर पर ही है और वो 14 मैचों में कुल 708 रन बना चुके हैं।
विराट कोहली के इतने अवतार शायद ही देखने को मिले होंगे
*CSK के खिलाफ विराट कोहली के मैदान पर दिखे अलग-अलग अवतार।
*कभी वो बच्चों की तरह जश्न मनाते दिखे, तो कभी फैन्स की ओर इशारा करते दिखे।
*वहीं जीत के बाद तो कोहली इमोशनल हो गए थे, ऐसा लग रहा था जैसे वो रो रहे हो।
*साथ ही वो यश दयाल को भी समझा रहे थे, तो जीतने के बाद फाफ को भी गले लगाया।
इस वीडियो में खुश होने के साथ-साथ इमोशनल हुए विराट कोहली
आखिरी ओवर का ये वीडियो तो देखना बनता है बॉस
आज तक खिताब नहीं जीत पाई है RCB टीम
जी हां, RCB टीम IPL इतिहास में आज तक खिताब नहीं जीत पाई है, टीम के पास कई मौके भी आए लेकिन ये टीम हर बार खिताब जीतने से चूक जाती है। उसके बाद भी फैन्स को इस टीम पर पूरा भरोसा है और वो हर हाल में RCB को सपोर्ट करते हैं, जिसका नजारा कल भी मैच के दौरान और मैच के बाद देखने को मिला। वहीं इस साल WPL का खिताब महिला RCB टीम ने अपने नाम किया था, ऐसे में अब फाफ की टीम से भी सभी की उम्मीदें बढ़ गई है।