दिलशान मधुशंका चोटिल होने की वजह से बांग्लादेश दौरे के बचे हुए मैच से हुए बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिलशान मधुशंका चोटिल होने की वजह से बांग्लादेश दौरे के बचे हुए मैच से हुए बाहर

दूसरे वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय दिलशान मधुशंका चोटिल हो गए थे और उसके बाद उन्हें वापस मैदान में नहीं देखा गया था।

Dilshan Madushanka (Image Credit- Twitter)
Dilshan Madushanka (Image Credit- Twitter)

बांग्लादेश टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के बीच अभी तक दो वनडे मैच खेले जा चुके हैं और दोनों ने 1-1 में जीत दर्ज की है। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला 18 मार्च को खेला जाएगा।

हालांकि श्रीलंका टीम को इस मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। शानदार तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका हैमस्ट्रिंग की चोट की वजह से बचे हुए दौरे से पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं। बता दें, दूसरे वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय दिलशान मधुशंका चोटिल हो गए थे और उसके बाद उन्हें वापस मैदान में नहीं देखा गया था। दिलशान मधुशंका ने 6.4 ओवर्स में 30 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।

श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि, ‘दिलशान मधुशंका बचे हुए दौरे में भाग नहीं लेंगे। उन्हें अब अपना रिहैबिलिटेशन का काम शुरू करना है। दूसरे वनडे के दौरान दिलशान मधुशंका के हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और स्कैन में भी हमको यही पता चला है।’

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस को भी लग सकता है तगड़ा झटका

बता दें, दिलशान मधुशंका इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। इस शानदार टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। हालांकि दिलशान मधुशंका इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों को मिस कर सकते हैं। दिलशान मधुशंका को मुंबई इंडियंस ने 4.6 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

बांग्लादेश दौरे की बात की जाए तो तीसरे और अंतिम वनडे के अलावा दोनों टीमों के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। दिलशान मधुशंका का प्रदर्शन वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छा रहा था और इसी वजह से मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया था। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का अपना पहला मुकाबला टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 24 मार्च को खेलेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?