दिनेश कार्तिक ने दी Colombo के मौसम पर बड़ी अपडेट, इंडिया-पाकिस्तान मैच पर फिर खतरा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिनेश कार्तिक ने दी Colombo के मौसम पर बड़ी अपडेट, इंडिया-पाकिस्तान मैच पर फिर खतरा!

एशिया कप 2023 में कमेंट्री कर रहे हैं विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

एशिया कप 2023 में आज सुपर-4 के मुकाबले में इंडिया और पाकिस्तान का सामना होगा, ग्रुप स्टेज में इन दोनों टीमों के बीच टक्कर हुई थी। लेकिन बारिश के कारण वो मैच पूरा नहीं हो पाया था और उसे रद्द करना पड़ा था। ऐसे में भी आज बारिश के आसार है, इस बीच दिनेश कार्तिक ने एक बड़ी अपडेट दी है Colombo के मौसम को लेकर।

आज नहीं हुआ तो मैच, फिर क्या होगा?

इंडिया-पाकिस्तान के बीच आज Colombo में मैच होगा, अगर बारिश के कारण ये मैच आज नहीं हो पाता है तो फैन्स को निराश होने की जरूरत नहीं हैं। ACC ने इस मैच के लिए एक रिजर्व डे भी रखा है, जिसके तहत 11 तारीख को ये मैच हो सकता है और इस दिन भी मैच नहीं होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल जाएगा।

इंडिया-पाकिस्तान के मैच में फिर होगी बारिश की एंट्री?

*एशिया कप 2023 में कमेंट्री कर रहे हैं विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक।
*इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले दिनेश कार्तिक ने पोस्ट की एक इंस्टा स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी के वीडियो में कार्तिक ने दिखाया है Colombo का मौसम।
*वीडियो में दिख रहे हैं आसमान में हल्के बादल, सूरज भी आ रहा है नजर।

दिनेश कार्तिक की इंस्टा स्टोरी के वीडियो से ली गई तस्वीरें

सिराज ने इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले किया बल्लेबाजी अभ्यास

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर पर होगी सभी की नजर

एशिया कप 2023 के ग्रुप स्टेज में जब इंडिया-पाकिस्तान का सामना हुआ था, तब भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल रहा था। जहां इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, गिल और श्रेयस अय्यर अपने बल्ले का कमाल नहीं दिखा पाए थे। साथ ही हिटमैन की सेना को शाहीन से भी निपटना होगा, जिन्होंने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को काफी परेशान कर के रखा है। दूसरी ओर आज के मैच में ये देखना भी अहम होगा की क्या केएल राहुल को टीम इंडिया में जगह मिलती है या नहीं, अगर जगह मिलती भी है तो फिर किस खिलाड़ी का टीम से पत्ता कटेगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?