दिनेश कार्तिक ने भरी वापसी की हुंकार, फिर से टी20 वर्ल्ड कप में करेंगे बल्ले से वार!
दिनेश कार्तिक ने इंस्टा पर फैन्स के साथ एक कमाल की रील वीडियो की है शेयर।
अद्यतन - जनवरी 19, 2024 2:15 अपराह्न

जब भी दिनेश कार्तिक क्रिकेट से दूर होते हैं, तो वो आपको कमेंट्री करते हुए नजर आ जाते हैं। वैसे फैन्स को DK की कमेंट्री भी काफी पसंद आती है, दूसरी ओर ये खिलाड़ी 22 गज से ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकता है। जहां एक बार फिर से कार्तिक ने बल्ला थाम लिया है और वो एक के बाद एक कड़क शॉट मारने में लगे हुए हैं।
दिनेश कार्तिक इस साल भी खेलेंगे IPL
वैसे दिनेश कार्तिक इस समय IPL में RCB टीम का हिस्सा हैं, जहां वो बतौर फिनिशर के तौर पर खेलते हैं। दूसरी ओर साल 2023 में उनका प्रदर्शन सुपर फ्लॉप था लीग में, जिसके बाद सभी को लग रहा था कि कार्तिक को RCB टीम रिलीज कर देगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और कार्तिक को टीम ने IPL 2024 के लिए फिर से रिटेन कर लिया है और अब वो आपको इस साल भी टीम के लिए मैच फिनिश करते हुए नजर आ जाएंगे।
टीम इंडिया में वापसी होने वाली है दिनेश कार्तिक की?
*दिनेश कार्तिक ने इंस्टा पर फैन्स के साथ एक कमाल की रील वीडियो की है शेयर।
*रील वीडियो में नेट्स में कमाल की बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं कार्तिक।
*साथ ही वीडियो में कार्तिक ने लगाए हैं एक के बाद एक कई कमाल के शॉट्स भी।
*वहीं इस रील के जरिए बल्लेबाज ने बताया है कि काफी क्रिकेट बाकी है उनमें।
फटाफट नजर डालते हैं दिनेश कार्तिक की नई रील वीडियो पर
लगातार ऐसे वीडियो शेयर करता रहता है ये खिलाड़ी
एक बड़े मौके को नहीं भुना पाए थे कार्तिक
टीम इंडिया ने साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था, उस वर्ल्ड कप में टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था और रोहित की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड से सेमीफाइनल मैच हार गई थी। वहीं इस टूर्नामेंट के लिए दिनेश कार्तिक भी टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनकी सुपर फ्लॉप बल्लेबाजी ने सभी को निराश किया था और बस उस टूर्नामेंट के बाद उनकी भारतीय टीम में कभी वापसी नहीं हुई।