दिनेश कार्तिक को नहीं हैं टीम इंडिया में वापसी का भरोसा, अब परिवार पर दे रहे हैं ध्यान! - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिनेश कार्तिक को नहीं हैं टीम इंडिया में वापसी का भरोसा, अब परिवार पर दे रहे हैं ध्यान!

दिनेश कार्तिक सोशल मीडिया पर फैन्स को देते रहते हैं अपडेट।

Dinesh Karthik (Photo Source: Instagram)
Dinesh Karthik (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी की थी, लेकिन ये खिलाड़ी अपनी वापसी को पूरी तरह से नहीं भूना पाया और सिर्फ निराश ही किया है। दूसरी ओर अब कार्तिक क्रिकेट के साथ-साथ अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं और हाल ही में उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

RCB को है दिनेश कार्तिक पर भरोसा

दिनेश कार्तिक पहले KKR टीम में थे, उसके बाद उन्हें RCB ने खरीदा और साल 2022 IPL में उनका प्रदर्शन बहेद कमाल का रहा। जिसके बाद कार्तिक को RCB ने अपने साथ ही रखा है और 2023 में भी वो टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

अब परिवार पर पूरा ध्यान दे रहे हैं दिनेश कार्तिक

*दिनेश कार्तिक सोशल मीडिया पर फैन्स को देते रहते हैं अपडेट।
*इसी कड़ी में कार्तिक ने एक तस्वीर की है सोशल मीडिया पर शेयर।
*प्यारी सी तस्वीर में अपने जुड़वा बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं कार्तिक।
*दिनेश के फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आई है उनकी ये तस्वीर।

अपने बच्चों के साथ दिनेश कार्तिक की नई तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

क्यूट तस्वीर शेयर करता रहता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

टीम इंडिया में नहीं हुआ फिर से चयन

IPL के जरिए दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया में जगह बनाई थी और टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेला था, जिसमें वो पूरी तरह से फेल रहे। जिसके बाद से अभी तक किसी भी सीरीज के लिए कार्तिक की टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई है, साथ ही अब उनका चयन मुश्किल लग रहा है।

 

close whatsapp