आज भी टीम इंडिया से जुड़े रहना चाहते हैं दिनेश कार्तिक, कोच-कप्तान देते हैं उनको पूरा सम्मान - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज भी टीम इंडिया से जुड़े रहना चाहते हैं दिनेश कार्तिक, कोच-कप्तान देते हैं उनको पूरा सम्मान

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमेंट्री कर रहे हैं दिनेश कार्तिक।

Dinesh Karthik, Dravid And Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Dinesh Karthik, Dravid And Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

जब भी निदास ट्रॉफी फाइनल की बात होती है, तब हमेशा दिनेश कार्तिक का वो मैच जीताने वाला छक्का सभी को याद आ जाता है। कई सालों से कार्तिक इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, इस दौरान उन्होंने कई उतार-चढ़ाव भी अपने जीवन में देखे हैं। इन सभी के बीच कार्तिक का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जो टीम इंडिया से जुड़ा है।

दिनेश कार्तिक क्रिकेट से अभी भी जुड़े हुए हैं

भले ही दिनेश कार्तिक अब टीम इंडिया का हिस्सा ना हो, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी क्रिकेट से जुड़ा हुआ है। जहां कार्तिक आपको हर मेगा टूर्नामेंट में कमेंट्री करते हुए नजर आ जाएंगे, साथ ही इस खिलाड़ी की कमेंट्री फैन्स को भी काफी ज्यादा पसंद आती है। इस समय जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी कार्तिक कमेंट्री कर रहे हैं और अंग्रेजी में अपनी आवाज का जादू चला रहा है।

टीम इंडिया का हिस्सा बने हुए हैं दिनेश कार्तिक अभी भी

*वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमेंट्री कर रहे हैं दिनेश कार्तिक।
*इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें की हैं शेयर।
*जिसमें वो टीम इंडिया के कप्तान रोहित और कोच द्रविड़ के साथ हैं मौजूद।
*बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच के बाद की हैं ये सारी की सारी तस्वीरें।

दिनेश कार्तिक ने ये पोस्ट शेयर किया है सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

आखिरी बार कब टीम इंडिया का हिस्सा था विकेटकीपर-बल्लेबाज?

IPL 2022 में RCB टीम के लिए कार्तिक ने काफी धमाकेदार प्रदर्शन किया था, जिसकी बदौलत उनको टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेलने का मौका मिला। लेकिन उस वर्ल्ड कप में वो अपने बल्ले से फ्लॉप रहे, साथ ही उन्हें फिटनेस से जुड़ी परेशानी भी देखने को मिली थी। ऐसे अब साफ हो चुका है की दिनेश कार्तिक की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी नहीं होगी और वो IPL ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं। फिलहाल IPL में वो RCB टीम का हिस्सा है, जिसके कप्तान फाफ हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?