विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का हेलमेट मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोर ले गया! - क्रिकट्रैकर हिंदी

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का हेलमेट मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोर ले गया!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया कल नई जर्सी पहनकर उतरी थी मैच खेलने।

Dinesh Karthik (Image Credit- Twitter)
Dinesh Karthik (Image Credit- Twitter)

भले ही कल हुए पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया हार गई हो, लेकिन इस दौरान विकेटकीपर दिनेश कार्तिक काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर ले गए। वहीं कार्तिक के खबरों में आने का कारण था उनका एक खास हेलमेट, जी हां कार्तिक हमेशा से अपने हेलमेट को लेकर चर्चा में रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी में फेल हो गए

दूसरी ओर कल के मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने पंत की जगह दिनेश कार्तिक को मौका दिया था, साथ ही विकेटकीपर दिनेश कार्तिक आखिरी के ओवर्स में बल्लेबाजी करने भी आए। लेकिन वो सिर्फ 6 रन ही बना पाए और आउट हो गए।

हेलमेट के मामले में विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने महफिल लूट ली

*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया कल नई जर्सी पहनकर उतरी थी मैच खेलने।
*इस दौरान सभी खिलाड़ियों से अलग था विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का हेलमेट।
*कार्तिक के हेलमेट का ऊपर वाला हिस्सा भी था जर्सी जैसे नीले रंग का ही।
*इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया कार्तिक का ये हेलमेट।

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का नया हेलमेट आप भी देख ही लो

नई जर्सी के साथ इस खिलाड़ी ने शेयर की थी कमाल की रील

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

टीम इंडिया का फोकस होगा सीरीज में वापसी करने पर

ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज है, जिसमें मेहमान टीम 1-0 से आगे हो गई है और इसके बाद अब टीम इंडिया का पूरा फोकस सीरीज में वापसी करने पर होगा वरना टीम के हाथ से ये सीरीज निकल जाएगी। इस टी-20 सीरीज का दूसरा मैच परसो यानी की 23 तारीख के दिन खेला जाएगा।

close whatsapp