क्रिकेट में वापसी के सपने छोड़ चुके हैं अब दिनेश कार्तिक, बन चुके हैं पूरी तरह Family Man - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट में वापसी के सपने छोड़ चुके हैं अब दिनेश कार्तिक, बन चुके हैं पूरी तरह Family Man

इंस्टाग्राम पर दिनेश कार्तिक ने शेयर की नई रील वीडियो।

Dinesh Karthik (Image Credit- Instagram)
Dinesh Karthik (Image Credit- Instagram)

दिनेश कार्तिक टीम इंडिया से खेले या नहीं, वो इस खेल से कभी भी दूर नहीं रह सकते हैं। जब भी वो बतौर खिलाड़ी नहीं खेल रहे होते हैं, तो कमेंट्री में अपनी छाप छोड़ जाते हैं। लेकिन अब कार्तिक ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार को देने में लगे हैं, इसी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और आज भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

कमेंट्री का दायरा बढ़ गया है दिनेश कार्तिक का अब

जी हां, फैन्स को शायद कार्तिक के खेल से ज्यादा उनकी कमेंट्री पसंद आ रही है, इसके चलते अब उनकी कमेंट्री का दायरा बढ़ गया है। जहां कार्तिक ने हाल ही में एशेज 2023 में अपनी आवाज का जादू बिखेरा था, साथ ही साथ The Hundred में भी वो कमेंट्री करते नजर आए थे। वहीं कार्तिक ने अपने कमेंट्री का डेब्यू साल 2021 में किया था, उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो सोशल मीडिया पर Weather Man के नाम से भी मशहूर हैं।

दिनेश कार्तिक ने किया सबसे प्यारा वीडियो शेयर

*इंस्टाग्राम पर दिनेश कार्तिक ने शेयर की नई रील वीडियो।
*रील वीडियो में उनके साथ नजर आ रही है वाइफ और बच्चे।
*ये कपल वीडियो में अपने बच्चों को साइकिल पर घूमा रहा है।
*फैन्स को भी पसंद आर रहा है कार्तिक का ये क्यूट वीडियो।

एक नजर दिनेश कार्तिक के उस वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

कमेंट्री के बीच से कुछ तस्वीरें की हैं शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

कभी भी ले सकते हैं अब क्रिकेट से संन्यास

जी हां, दिनेश कार्तिक ने आखिरी बार टीम इंडिया से साल 2022 में मुकाबला खेला था, जहां उनका वो मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2022 का था। बस उसी के बाद से कार्तिक की टीम इंडिया में वापसी नहीं हुई है, साथ ही इस साल IPL भी उनका खास नहीं गया था। जिसके बाद ये खिलाड़ी अब कभी भी संन्यास का ऐलान कर सकता है, लेकिन शायद कार्तिक IPL खेलना जारी रख सकते हैं और फिलहाल वो RCB टीम का हिस्सा हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp