दिनेश कार्तिक को आर अश्विन से ना जाने क्या है परेशानी, तस्वीर पोस्ट कर तंज कस डाला
दिनेश कार्तिक वर्ल्ड कप 2023 में कमेंट्री करते आएंगे नजर।
अद्यतन - अक्टूबर 1, 2023 5:28 अपराह्न

जब से आर अश्विन की वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया में एंट्री हुई है, तब से फैन्स की खुशी अलग लेवल पर है। तो दूसरी ओर कई पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों ने इस फैसले को सही बताया है, जिसका कारण है अश्विन का अनुभव। इस बीच दिनेश कार्तिक का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ये खिलाड़ी स्पिनर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है।
2011 वर्ल्ड कप टीम से अब 2 खिलाड़ी हैं
टीम इंडिया ने आखिरी बार 50 ओवर का वर्ल्ड कप साल 2011 में जीता था, ये वर्ल्ड कप भी भारत में खेला गया था। साथ ही उस वर्ल्ड कप में विराट और अश्विन भी टीम इंडिया का हिस्सा थे, वहीं इस बार का वर्ल्ड कप भी भारत में खेला जा रहा है। जहां 2011 का खिताब जीतने वाली टीम से सिर्फ अश्विन और विराट की इस वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं और बाकी सभी खिलाड़ी अब टीम इंडिया हिस्सा नहीं है।
अश्विन के जरिए खुद का सोशल मीडिया चमका रहे हैं दिनेश कार्तिक
*दिनेश कार्तिक वर्ल्ड कप 2023 में कमेंट्री करते आएंगे नजर।
*इस बीच उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं सोशल मीडिया पर।
*इन तस्वीरों में कार्तिक स्पिन गेंदबाज आर अश्विन से बात कर रहे हैं।
*साथ इस पोस्ट के कैप्शन में कार्तिक ने स्पिनर के लिए खास बात लिखी है।
दिनेश कार्तिक और आर अश्विन बातचीत करते हुए
कार्तिक ने हार्दिक के साथ फ्लाइट वाली तस्वीर की थी पोस्ट
अब इंटरनेशनल करियर खत्म नजर आ रहा है विकेटकीपर का
दिनेश कार्तिक ने कई बार टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी की है, आखिरी बार IPL के दम पर उन्होंने 2022 का टी20 वर्ल्ड कप खेला था। लेकिन इस वर्ल्ड कप में वो अपन बल्ले से सुपर फ्लॉप रहे थे, जिसके बाद उनकी टीम से छुट्टी हो गई थी। ऐसे में अब कार्तिक की टीम इंडिया में वापसी होती नहीं दिख रही है, जिसके बाद वो कमेंट्री की दुनिया में अपना नाम कमा रहे हैं और पूरे वर्ल्ड कप में आपको उनकी आवाज सुनने को मिलेगी।