इस उम्र में भी दिनेश कार्तिक कर रहे हैं कड़ी मेहनत, लेकिन अब नहीं है कोई भी फायदा - क्रिकट्रैकर हिंदी

इस उम्र में भी दिनेश कार्तिक कर रहे हैं कड़ी मेहनत, लेकिन अब नहीं है कोई भी फायदा

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं दिनेश कार्तिक।

Dinesh Karthik (Image Credit- Instagram)
Dinesh Karthik (Image Credit- Instagram)

कैसे अपने खेल से किस्मत को बदला जाता है, ये दिनेश कार्तिक को काफी अच्छी तरह आता है। IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन के जरिए टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कार्तिक ने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी, लेकिन उस मेगा टूर्नामेंट में उन्होंने टीम को निराश किया था। जिसके बाद अब उनकी वापसी की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है, लेकिन फिर भी वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

इस साल रहा IPL में फ्लॉप प्रदर्शन

दिनेश कार्तिक IPL में RCB टीम का हिस्सा है, लेकिन इस साल के सीजन में कार्तिक बल्लेबाज में सुपर फ्लॉप रहे थे। वैसे तो RCB टीम में कार्तिक को फिनिशर का रोल मिला हुआ था, लेकिन वो इस रोल को निभाने में विफल रहे और लगातार मौके मिलने के बाद भी अपने बल्ले सेे कमाल नहीं कर पाए।

दिनेश कार्तिक को अचानक से चढ़ गया फिटनेस का बुखार

*सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं दिनेश कार्तिक।
*आए दिन अलग-अलग और मजेदार पोस्ट करते रहे हैं शेयर।
*हाल ही में एक नई रील वीडियो की है फैन्स के साथ में शेयर।
*इस वीडियो में GYM में कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं कार्तिक।

GYM में कड़ी मेहनत करते हुए दिनेश कार्तिक का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

परिवार को देते हैं अब अपना समय

दिनेश कार्तिक की अब टीम इंडिया में वापसी नहीं होगी, ऐसे में वो सिर्फ IPL ही खेलते हैं। जिसके चलते उनके पास काफी खाली समय होता है, जहां वो ये पूरा समय अपने परिवार को देते हैं। कार्तिक आए दिन वाइफ और जुड़वा बच्चों के सात घूमने निकल जाते हैं, जिससे जुड़े पोस्ट वो लगातार शेयर करते रहते हैं। वहीं बीच-बीच में वो कमेंट्री करते हुए भी नजर आ जाते हैं, वहीं फैन्स भी कार्तिक की कमेंट्री को हद से ज्यादा ही पसंद करते हैं और कई मेगा टूर्नामेंट में अपनी आवाज का जादू चला चुके हैं।

सोशल मीडिया पर कार्तिक लगातार शेयर करते हैं क्यूट पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?