IPL 2023: हिंदी भाषा मार्केट में डिज्नी स्टार नेटवर्क ने दर्ज की रिकॉर्डतोड़ बढ़त - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: हिंदी भाषा मार्केट में डिज्नी स्टार नेटवर्क ने दर्ज की रिकॉर्डतोड़ बढ़त

HSM ने 4380 करोड़ मिनट का वॉच टाइम भी हासिल किया जो पिछले साल की तुलना में 25% अधिक है।

Disney Star (Pic Source-Twitter)
Disney Star (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के आधिकारिक टेलीविजन ब्रॉडकास्टर डिज्नी स्टार ने इस बेहतरीन टूर्नामेंट के क्षेत्रीय दर्शकों की संख्या में भारी वृद्धि देखी है। हिंदी भाषा बाजार (HSM) ने इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे अधिक दर्शकों की संख्या दर्ज की है जिसमें पहले 10 मुकाबलों के लिए 20.4 करोड़ प्रशंसकों ने ट्यूनिंग की है। यह पिछले संस्करण की तुलना में 29.5% अधिक है।

HSM ने 4380 करोड़ मिनट का वॉच टाइम भी हासिल किया जो पिछले साल की तुलना में 25% अधिक है। HSM मार्केट में जो बढ़त देखने को मिली है वो उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा में देखी गई है।

HSM के अलावा दक्षिण बाजारों में भी पिछले संस्करण की तुलना में 21% की पर्याप्त वृद्धि देखी गई है जिसमें आंध्र प्रदेश/ तेलंगाना में 33% की वृद्धि हुई है। कर्नाटक ने 30% की वृद्धि दर्ज की है जिसमें पहले 10 मुकाबलों के लिए 680 करोड़ मिनट दर्ज किए गए हैं। यह IPL इतिहास में अब तक की सबसे अधिक खपत है (कोविड समय के अलावा)।

काफी खुशी महसूस हो रही है कि इतने लोगों ने हमें अपना प्यार दिया: स्टार स्पोर्ट्स के प्रवक्ता ने कहीं यह बात

स्टार स्पोर्ट्स के प्रवक्ता ने कहा कि, ‘जिस तरीके का हमें लोगों से प्यार मिला है उसको देखकर हम सब काफी उत्साहित हैं। हिंदी स्पीकिंग मार्केट में देखने वालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और वो भी IPL के पहले 10 मुकाबलों में ही।

देश के हर कोने से कई लोग हमें प्यार भेज रहे हैं। लोगों को भी यह मार्केट काफी अच्छी लग रही है। उन लोगों ने भी इसका काफी अच्छी तरह से लुफ्त उठाया। हम यह बात जानते हैं कि भारत के हर एक कोने में अलग-अलग भाषा का इस्तेमाल होता है और लोग भी अलग-अलग भाषा बोलते हैं और इसी को देखकर हम अपनी चीजों को और बेहतर करना चाहते हैं।’

स्टार स्पोर्ट्स ने बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस भाषा में कमेंट्री करने वालों में सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ सहित कई लोग शामिल है।

डिज्नी स्टार ने पहले 10 मुकाबलों के लिए 6230 करोड़ मिनट का वॉच टाइम हासिल किया जो IPL के इतिहास का दूसरा सबसे ज्यादा बार का रिकॉर्ड है।

close whatsapp