वरुण चक्रवर्ती याद है ना आप लोगों को, आज ही के दिन 2 साल पहले किया था इंडिया डेब्यू
2 साल पहले यानी की 2021 टीम इंडिया गई थी श्रीलंका के दौरे पर।
अद्यतन - जुलाई 25, 2023 8:11 अपराह्न

टीम इंडिया में जब स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती की एंट्री हुई थी, तो हर उनकी गजब की गेंदबाजी देखने के लिए बेकरार था। पहले घरेलू क्रिकेट और फिर IPL में इस स्पिन गेंदबाज ने अपनी छाप छोड़ी थी, वहीं टीम इंडिया से डेब्यू किए वरुण को 2 साल हो गए हैं लेकिन वो इंटरनेशनल लेवल पर अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए।
इस साल IPL में की थी कमाल की गेंदबाजी
भले ही वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया से बाहर चल रहे हो, लेकिन उन्होंने इस साल IPL में कमाल की गेंदबाजी की थी। वरुण KKR की तरफ से IPL खेलते हैं, जहां इस सीजन स्पिन गेंदबाज ने अपनी टीम से कुल 14 मैच खेले थे और इन 14 मुकाबलों में चक्रवर्ती ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 20 विकेट अपने नाम किए थे। लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी का किसी भी सीरीज के लिए टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ।
वरुण चक्रवर्ती के लिए खास है 25 जुलाई की तारीख
*2 साल पहले यानी की 2021 में टीम इंडिया गई थी श्रीलंका के दौरे पर।
*जहां इसी दौरे पर वरुण चक्रवर्ती ने किया था टीम इंडिया के लिए डेब्यू।
*25 जुलाई 2021 को लंका के खिलााफ वरुण ने किया था टी-20 डेब्यू।
*टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में आखिरी बार टीम इंडिया से खेले थे वरुण।
2 साल पहले ये खास पोस्ट शेयर किया था वरुण चक्रवर्ती ने
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है ये खिलाड़ी
2 साल पहले जो खिलाड़ी थे टीम में, अब वो गायब हैं
वहीं 2021 के लंका दौरे पर टीम इंडिया के लिए कई खिलाड़ियों ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन अब ये खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। उस दौरे पर शिखर धवन टीम इंडिया के कप्तान थे, जिन्हें अब इंटरनेशनल क्रिकेट खेले 7 महीने हो गए हैं। वहीं नीतीश राणा और चेतन साकरिया भी उस दौरे के बाद टीम इंडिया के साथ नहीं दिखे, अब देखना काफी अहम होगा की इन खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी होती है या नहीं।