कप्तानी को लेकर रिपोर्टर के सवाल पर फूटा बाबर आजम का गुस्सा और दे दिया चौंकाने वाला बयान; देखिए वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तानी को लेकर रिपोर्टर के सवाल पर फूटा बाबर आजम का गुस्सा और दे दिया चौंकाने वाला बयान; देखिए वीडियो

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो मैच हारने के बाद घरेलू टेस्ट सीरीज गंवा चुकी है।

Babar Azam (Image Source: Getty Images)
Babar Azam (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड के खिलाफ जारी घरेलू तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट हारने के बाद, पाकिस्तान 17 दिसंबर से कराची के नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट में बेन स्टोक्स की टीम को पछाड़कर अपना गौरव बचाना चाहेगा।

इस महत्वपूर्ण तीसरे टेस्ट से पहले जब बाबर आजम से प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके फॉर्म को लेकर पूछा गया कि क्या खेल के तीनों प्रारूपों में कप्तानी के दबाव ने उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया है। तो पाकिस्तान के कप्तान को यह सवाल बिलकुल पसंद नहीं आया, और 28-वर्षीय बल्लेबाज ने रिपोर्टर के सवाल का करारा जवाब दिया।

पाकिस्तान टीम सिर्फ मेरी वजह से मैच नहीं हार रही है: बाबर आजम

बाबर आजम ने हताश होकर जवाब देते हुए उस रिपोर्टर से पूछा, “आपको लगता है इससे मेरे प्रदर्शन पर असर पड़ रहा है?” जिसके बाद रिपोर्टर ने अपने सवाल पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उसका मतलब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सम्पूर्ण प्रदर्शन के बारे में था, जिस पर कप्तान बाबर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ इस पूरी सीरीज में टीम को कई चोटों (नसीम शाह और हरिस रउफ) का सामना करना पड़ा, जिसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

बाबर आजम ने आगे कहा: “इंग्लैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में हमारा दबदबा रहा है। हम संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि हमारे खेमें में काफी चोटें हैं, जिससे हमारा संयोजन बिगड़ गया, और हमें पॉजिटिव परिणाम नहीं मिले। दोनो मैच हमारे हाथ में थे, लेकिन हम फिनिश नहीं कर पाए।

एक टीम के रूप में हमें दबाव में चीजों को कैसे अपनी तरफ लाना है, इस पर काम करना होगा। ऐसा नहीं है कि किसी एक बंदे से टीम हार रही है, या सिर्फ मेरी वजह से टीम मैच हार रही है। हमारी कोशिश हमेशा यही होती है कि बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ खेला जाए और उनसे बेस्ट लिया जाए। हमारे खिलाड़ी सपोर्ट कर रहे हैं।”

यहां देखिए वीडियो –

close whatsapp