जसप्रीत बुमराह के टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने के बाद ब्रेट ली ने तेज गेंदबाजों को दी अहम सलाह - क्रिकट्रैकर हिंदी

जसप्रीत बुमराह के टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर होने के बाद ब्रेट ली ने तेज गेंदबाजों को दी अहम सलाह

ब्रेट ली ने आइस बाथ को लेकर लोगों की धारणा पर अपनी राय रखी।

Jasprit Bumrah and Brett Lee (Image Source: Getty Images/Twitter)
Jasprit Bumrah and Brett Lee (Image Source: Getty Images/Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपने गेंदबाजी सुपरस्टार जसप्रीत बुमराह के बिना ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है, जो पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान दोबारा चोटिल हो गए थे।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बुमराह का बाहर होना भारत के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि उनकी गेंदबाजी का सारा दारोमदार यॉर्कर स्पेशलिस्ट पर टिका हुआ था, जिसके बावजूद बीसीसीआई ने अब तक उनके प्रतिस्थापन की घोषणा नहीं की है। इस बीच, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने जसप्रीत बुमराह और दुनिया भर के सभी तेज गेंदबाजों को एक खास सलाह दी है। उन्होंने तेज गेंदबाजों को जिम में भारी वजन उठाने से परहेज करने की सलाह दी।

तेज गेंदबाजों को जिम में भारी वजन उठाने से बचाना चाहिए: ब्रेट ली

ब्रेट ली ने यूट्यूब पर कहा: “जिम में बहुत से गेंदबाज भारी वजन जैसे स्क्वैट्स, लेग प्रेस, बॉडी वेट, बेंच प्रेस, बाइसप-कर्ल इत्यादि उठाते हैं। मेरा साफ और स्पष्ट मानना है कि खिलाड़ियों के लिए जिम करना महत्वपूर्ण है, लेकिन अगर आप 150 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करना चाहते हैं, तो दुबली-मांसपेशियां सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। मेरा तेज गेंदबाजों को सुझाव है कि आप भारी वजन न उठाएं, यह धीमी क्रिया है।

तेज गेंदबाजी के लिए आपको फास्ट-ट्विच मसल्स की जरूरत होती है। मैं अपने शरीर के वजन का 16 गुना था, और इसलिए मेरे टखने के छह ऑपरेशन हुए, लेकिन एक सच यह भी था कि मैंने दबाव और शक्ति के कारण तेज गेंदबाजी की।” पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार ने आइस बाथ को लेकर लोगों की धारणा पर भी अपनी राय रखी।

ब्रेट ली ने अंत में कहा: “मुझे लगता है कि आइस बाथ ओवररेटेड होते हैं, क्योंकि ये कारगर होते हैं इसे साबित करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। आइस बाथ केवल भारत या उपमहाद्वीप में तापमान को कम करने के लिए बेहद शानदार विकल्प हैं, लेकिन अगर कोई यह कहता है कि वे नाइट्रिक एसिड को शरीर से बाहर निकाल सकते हैं, तो ये बहुत बड़ी बकवास हैं।”

close whatsapp